Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्मियों में राहत की सौगात: बागबेड़ा में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गर्मियों में राहत की सौगात: बागबेड़ा में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गर्मियों में राहत की सौगात: बागबेड़ा में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बागबेड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी और जल संकट के बीच पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा की शुरुआत की है। इस पहल के तहत दो निजी पानी टैंकरों के माध्यम से बागबेड़ा के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जल वितरण किया जा रहा है।
    इस सेवा का शुभारंभ शांतिनिकेतन स्कूल के पास और रामनगर हनुमान मंदिर के समीप धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार नारियल फोड़कर, अगरबत्ती दिखाकर और मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। स्थानीय लोग कतार में लगकर जार, बाल्टी और अन्य बर्तनों में पानी भरते नजर आए।
    *जनप्रतिनिधियों ने सराहा*
    *पहल राजकुमार सिंह की*
    इस जनसेवा भावना के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने इस पहल को गर्मी में जल संकट से त्रस्त लोगों के लिए वरदान बताया।
    *गर्मी भर चलेगी सेवा, मिलेगी विशेष अवसरों पर भी सुविधा*
    राजकुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के पूरे मौसम तक यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। श्राद्ध भोज, ब्रह्मभोज और विवाह समारोह में भी शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
    *बड़े-छोटे टैंकर से क्षेत्रवार जल आपूर्ति*
    जहाँ बड़े वाहन पहुंच सकते हैं, वहाँ बड़े टैंकर भेजे जाएंगे और संकरी गलियों में छोटे टैंकर से जल वितरण किया जाएगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किए है कि जरूरतमंद इलाकों की पहचान कर फिक्स्ड पॉइंट चिन्हित करें, ताकि हर किसी तक पानी पहुंचाया जा सके।
    *विशेष स्थानों पर भी जल वितरण*
    पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जानकारी दी कि पेयजल वितरण बागबेड़ा के अलावे मनीफीट सामुदायिक भवन के श्राद्ध घर, गदड़ा के शादी घर, और हर हर गुड्डू पानी टंकी के पास भी किया गया है।
    *उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में शामिल रहे:*
    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता,उप मुखिया संतोष ठाकुर,
    वार्ड सदस्य उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, जितेंद्र सिंहा, सीमा पांडे,शैल देवी,अरविंद पांडे, भवनाथ सिंह, अशोक ठाकुर, अविनाश कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    गर्मियों में राहत की सौगात: बागबेड़ा में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील यूआईएसएल ने नवल टाटा हॉकी अकादमी और बड़ी मैदान में दो बायोगैस संयंत्रों का उद्घाटन किया, जमशेदपुर को स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाने की दिशा में एक और कदम
    Next Article स्थानीय लोगों ने कहा तकनीकी अधिकारियों की गैर मौजूदगी में लेंटर तोड़े जाने से हुए सबूत नष्ट कैसे होगी अब जांच

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.