Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम जनता को स्वच्छ जलापूर्ति पहुँचाने का कार्य नगर आयुक्त सुनिश्चित करें – आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    आम जनता को स्वच्छ जलापूर्ति पहुँचाने का कार्य नगर आयुक्त सुनिश्चित करें – आनन्द बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आम जनता को स्वच्छ जलापूर्ति पहुँचाने का कार्य नगर आयुक्त सुनिश्चित करें – आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय पर प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन मोहरदा जलापूर्ति योजन के घोर अनियमितता के खिलाफ शनिवार को जोरदार ढंग से किया।

    प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र नगर आयुक्त के नाम से विशेष पदाधिकारी को  सौंपा गया। इस विषय पर विशेष पदाधिकारी ने कहा कि आगामी सोमवार को त्रिस्तरीय  वार्ता होगी। जिसमें नगर आयुक्त, जुस्को के अधिकारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहेंगे।

    प्रदर्शन कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना वर्ष 2005 में शुभारंभ कर 2008 में आम जनता की पानी के समस्या को समाधान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई परन्तु 2017 में आम जनता को आंशिक रूप से पानी सप्लाई की जाने लगी। आप के विभाग द्वारा संवेदक के रुप में जुस्को को योजना के कार्य को सम्पन्न करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, परन्तु बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मोहरदा जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरती जा रही है। इस कारण से आम जनता को परेशानी हो रहा है –

    1)  पानी की सप्लाई का कोई नियमित समय निर्धारित नही है, कभी सुबह 5 बजे, तो कभी 7 बजे, तो कभी 10 बजे पानी सप्लाई होती है। जिससे आम जनता को परेशानी उठाना पडता है।

    2)  योजना में  पानी कनेक्शन के नाम पर संवेदक द्वारा सर्विस पाईप के नाम पर अधिक पैसा का बजट बताया जा रहा है। जिससे जनता परेशान होती है तथा सरकार का बदनामी भी होता है।

    यह विसंगति छोटे छोटे फ्लैट में निवास करने वाले नागरिक और सोसाइटी को भी परेशान किया जाता है तथा बजट भी मनमाने ढंग से बताने का कार्य हो रहा है।

    3)  अब 2025 तक योजना के निर्धारित क्षेत्र में 25 से 30% घरों में जलापूर्ति नही हुई है। जबकि जुस्को सरकार के द्वारा चयनित संवेदक है।

    उपरोक्त विषय पर गंभीरता-पूर्वक संज्ञान लेकर जलापूर्ति योजना के मुल उद्देश्य को पुरा करने की आवश्यकता है।

    लाभान्वित होने वाले क्षेत्र- बिरसानगर, मोहरदा, मोराकाटी, बारीडीह बस्ती, बागुनहातू, बागुननगर के लगभग 50 हजार घरों में जलापूर्ति होना है।

    यदि समय रहते मोरहदा जलापूर्ति योजना को जनहित में पूर्ण नही किए जाने पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी जोरदार आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।

    प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, सामंता कुमार, शफीअहमद खान, राजकिशोर यादव, सुखदेव सिंह मल्ली, ज्योतिष यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर संजय घोष, साकची प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मा राव, टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष गुरूपदो गोराई, मण्डल अध्यक्ष जे एस बदरी, पप्पू सिंह उज्जैन, ब्रजेन्द्र तिवारी, मनोज झा, रजनीश सिंह, अरूण कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, जे पी साहू, कमर रजा खान, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, इरसाद हैदर, अजय मिश्र, रविशंकर के.पी., उदय कुमार सिंह, राजकिशोर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, रंजीत सिंह, रविंद्र शर्मा, त्रिनाथ, हरिहर प्रसाद, बंटी सिंह राजपूत, अनन्त लाल, अमरजीत नाथ मिश्र, अमर कुमार मिश्र, सन्नी सिंह, फरहत बेगम, सनातन भकत, लव कुमार निराला, पवन बिहारी ओझा, दुर्गा प्रसाद, प्रशेनजीत सेन, कल्पना सेन, बबन शुक्ला, सोनू सिंह सेवादल, मुन्ना सिंह, मो सलीम, अजय शर्मा, विनोद रजक, रामदास मेहता, जीतन सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।  धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह आजाद ने दिया।

    आम जनता को स्वच्छ जलापूर्ति पहुँचाने का कार्य नगर आयुक्त सुनिश्चित करें - आनन्द बिहारी दुबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: दिनदहाड़े कारोबारी संजय बर्मन को गोली मारी, 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप; 24 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना
    Next Article शादी की खुशियां मातम में बदलीं: लगनपान से लौट रही गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

    Related Posts

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.