Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
    Headlines राष्ट्रीय

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    राष्ट्रीय राजधानी के मुस्तफाबाद क्षेत्र में इमारत ढहने की घटना के बाद बचावकर्मियों ने लगभग 11 लोगों को बचा लिया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) संदीप लामा ने बताया कि मलबे में करीब 8-10 लोगों के दबे होने की आशंका है।

    पुलिस ने कहा कि तड़के करीब तीन बजकर दो मिनट पर दयालपुर थाने में इमारत ढहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम शक्ति विहार की गली नंबर-1 पहुंची, जहां चार मंजिला इमारत ढही थी।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और एम्बुलेंस सेवाओं की बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

    पुलिस ने बताया कि इमारत ढहने के बाद करीब 22 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी। अब तक 15 लोगों को निकाला गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त डीसीपी लामा ने कहा, “फिलहाल एनडीआरएफ की दो टीम और अग्निशमन सेवाएं बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया, “अब तक 14 लोगों को निकाला जा चुका है। दुर्भाग्य से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” बाद में पुलिस ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को जीवित बचा लिया गया।

    एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम इसे ‘पैनकेक कोलैप्स’ कहते हैं – ढहने का एक खतरनाक प्रकार जिसमें बचने की संभावना न्यूनतम होती है। फिर भी, हमें उम्मीद है कि लोग जिंदा होंगे और हम सक्रिय रूप से उनकी तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का काम धीरे-धीरे किया जा रहा है क्योंकि यह अत्यधिक भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है, जिससे बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है।

    पुलिस के एक सूत्र ने कहा है कि हो सकता है कि भूतल पर “दो-तीन दुकानों” में निर्माण कार्य के कारण इमारत ढह गई हो। चार मंजिला इमारत के मालिक तहसीन और उनका परिवार पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि किराएदार इमारत के बाकी हिस्से में रहते हैं।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि एजेंसियां ​​बचाव कार्य में लगी हुई हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सभी घायलों के उचित उपचार की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा, “मुस्तफाबाद में इमारत ढहने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

    गुप्ता ने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने की अपील करता हूं।” वहीं आप नेता आतिशी ने भी घटना पर दुख जताया और आप कार्यकर्ताओं से अभियान में अधिकारियों का सहयोग करने का आग्रह किया।

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत बचाव अभियान जारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मणों पर अनुराग कश्यप की टिप्पणी से विवाद, फिल्म निर्माता ने परिवार को धमकियां मिलने का किया दावा
    Next Article जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

    Related Posts

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    October 29, 2026

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    October 29, 2026

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    वैश्विक न्याय के लिए जरूरी है सुरक्षा परिषद का पुनर्गठन: भारत की समान वीटो अधिकार की मांग

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.