Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश से फसलों को हुई व्यापक नुकसान, कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा
    Headlines बिहार बेगूसराय

    तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश से फसलों को हुई व्यापक नुकसान, कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश से फसलों को हुई व्यापक नुकसान, कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गुरुवार की रात्रि क्षेत्र के विभिन्न भागों में आंधी के साथ हुई वर्षा से फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका है. मक्का, गेहूं फसल के अलावे आम, लीची के मंजरों व छोटे छोटे फलों को भारी नुकसान होने की संभावना जतायी गयी है. इस संदर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर के वैज्ञानिकों ने विभिन्न फसलों के नुकसान का जायजा लिया. प्रकृति की बेरुखी से परेशान किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने अपने सुझाव साझा किया है. इसकी जानकारी देते हुए केविके के वरीय सह प्रधान डॉ राम पाल ने बताया है कि जिन खेतों में मक्का की फसल पक चुकी थी, तेज हवा के कारण वहां पौधे धराशायी हो गये हैं और भुट्टे जमीन पर आ गये हैं. जिसके कारण उनके पूर्ण रूप से पकने की संभावना नहीं है. जिन खेतों में मक्का अभी कच्ची अवस्था में थी, वहां पौधे गिरने से भुट्टे बन ही नहीं पाएंगे. इससे उत्पादन में भारी गिरावट आने की संभावना है. प्रधान कृषि वैज्ञानिक ने बताया है कि भारी बारिश और तेज हवा के कारण आम एवं लीची के मंजरों व छोटे-छोटे फलों का भारी मात्रा में झड़ाव हुआ है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.प्रधान कृषि वैज्ञानिक के अनुसार जिन खेतों में गेहूं की कटाई हो चुकी है, वहां भुसे के गीले हो जाने से पशुओं के चारे की कमी हो सकती है. वहीं दूसरी ओर जिन खेतों में अभी गेहूं की कटाई नहीं हुई है, वहां अत्यधिक नमी के कारण फसल की उपज पर विपरीत असर पड़ेगा.

    किसानों को दिए गए सुझाव-
    कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को खाली खेतों में हरा खाद तैयार करने की सलाह दिया है. कृषि वैज्ञानिक ने बताया है कि जिन खेतों में अभी कोई फसल नहीं लगी है, वहां किसान ढैचा या मूँग जैसी हरी खाद वाली फसलों की बुवाई करें. ये फसलें नाइट्रोजन स्थिरीकरण में मदद करती हैं तथा जैविक कार्बन बढ़ाती हैं. साथ ही साथ मिट्टी की उर्वरता को बनाये रखने में सहायक होती हैं.उन्होंने बताया कि ढैचा जैसी फसलें 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाती हैं और उन्हें जुताई कर खेत में मिला देने से मिट्टी के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणों में सुधार होता है. यह आगामी खरीफ फसलों के लिए खेत को उपजाऊ बनाता है.

    कृषि वैज्ञानिकों ने लिया जायजा तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश से फसलों को हुई व्यापक नुकसान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतकनीकी सहायक को लेकर मुखिया संघ ने जताई आपत्ति, डीएम को दी आवेदन
    Next Article मंत्री हफीजुल के बयान पर सियासी तापमान हाय, कल जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.