Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी

     

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र है और यह उसके कार्यों में परिलक्षित होता है। मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी।

    उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या 150 को पार कर गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने पहली बार हवाई जहाज में उड़ान भरी, हमने नए हवाई अड्डे बनाए, पहले अच्छे रेलवे स्टेशन भी नहीं थे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘बिना रुके विकास, तेजी से विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है। हमारी सरकार कनेक्टिविटी, सामाजिक न्याय और गरीबों के कल्याण पर जोर दे रही है। मोदी ने कांग्रेस पर भीमराव आंबेडकर का अपमान करने और उनके लिए चुनाव में बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने (कांग्रेस) आंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया और उन्हें दो बार चुनाव में हराया गया।’’

    मोदी ने कहा कि बाबासाहेब चाहते थे कि हर गरीब व्यक्ति सिर उठा कर जिए, लेकिन कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों को ‘‘दूसरे दर्जे का नागरिक’’ बना दिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए पवित्र संविधान को हथियार बना लिया और ‘‘वोट बैंक का वायरस’’ फैलाया।

    मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने धर्म के आधार पर निविदाओं में आरक्षण दिया और एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीने। मोदी ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी। इसका निर्माण अनुमानित 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा।

    इसमें एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। इस परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी के यहां से अयोध्या के लिए उड़ान को हरी झंडी दिखाने के संबंध में पहले एक बयान में कहा गया था कि हरियाणा में हवाई मार्ग के जरिए संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो बार और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें शुरू की जाएंगी।

    मोदी सोमवार को भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य में 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए हरियाणा पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के कई मंत्री मौजूद थे।

    त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र: मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को मिला संदिग्ध ईमेल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article ओडिशा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.