Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन, 24 से अधिक लोगों को नोटिस
    Breaking News Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन, 24 से अधिक लोगों को नोटिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन, 24 से अधिक लोगों को नोटिस

     

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के अधिकारियों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए 24 से अधिक मुसलमानों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं और उनसे 2-2 लाख रुपये का मुचलका भरने को कहा है।

    पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में 24 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं और कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की है। पुलिस रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप द्वारा नोटिस जारी किए गए और उन्हें 16 अप्रैल को अदालत में पेश होने के बाद निवारक कार्रवाई के रूप में दो-दो लाख रुपये के मुचलके भरने को कहा गया। ये लोग वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए और 28 मार्च को यहां विभिन्न मस्जिदों में रमजान के आखिरी शुक्रवार की नमाज के दौरान अपनी बाहों पर काले बिल्ले पहने हुए पाए गए थे।

    अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया और कहा कि प्रस्तावित कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं है या उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार करना, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी संचालित प्रबंधन शुरू करना है।

    24 से अधिक लोगों को नोटिस वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोलंबो के स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया
    Next Article योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.