Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर शहर से दूर जमशेदपुर प्रखंड के ग्रामीण अंचल में स्थित भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान के द्वारा संचालित विद्यालय बाल भारती विधालय काशीडीह गोलकटा में आज विशेष कार्यक्रम के तहत हाल ही में आयोजित नेशनल मास्टर एथलीट चैंपियनशिप 2025 का आयोजन वंगलूरु मैं संपन्न हुआ था । इस चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कोल्हान प्रमंडल के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धियां के साथ कई पदक जीत कर लौटे हैं । उन विजयी खिलाड़ियों के सम्मान में भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान ने विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित की और इन खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका कुमारी गीता रानी हांसदा को भी सम्मानित किया गया । सुश्री गीता रानी हांसदा ने इस नेशनल मास्टर एथलीट वंगलूरु से एक कांस्य पदक एवं एक सिल्वर मेडल जीतकर भारती ग्रुप सहित अपने माता-पिता समाज एवं राज्य का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर भारती ग्रुप के डायरेक्टर गनौरी प्रसाद सहित प्रधानाध्यापिका पुष्पा , उर्मिला , सह डायरेक्टर विष्णु , शिक्षिका नीतू , माया , शूकूल , बेबी सहित सैकड़ों की संख्या में विधार्थियों ने भाग लिया। भारती ग्रुप के डायरेक्टर ने अपने संबोधन में कहा आज का दिन हमारे विधालय परिवार के लिए बहुत ही खास है जब कि अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पदक विजेता खिलाड़ियों का आगमन हुआ है । हम लोग के लिए काफी सम्मान का विषय है । मौके पर पदक विजेता मास्टर एथलीटों को विधालय परिवार कि ओर से शॉल और माला पहनकर जोरदार अभिनंदन किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दिया । मौके पर मास्टर एथलीट आर एन राव (85 वर्षीय) सहित सभी विजय खिलाड़ियों ने बारी-बारी से बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में खेल के महत्व के बारे में प्रकाश डालते हुए विधार्थियों को प्रेरित किया।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के अलावा शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने धन्यवाद किया पति किया।
    जिन्हें खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया उनके नाम है बी एन राव, हर विलास दास, अवतार सिंह, दिलदार सिंह, गीत राज, चरणजीत कौर, सुरेश सवैया, पूनम होनहागा, मंजो सवैया, आर एन कुंडू, एनिमा कुंडू और गीता रानी हांसदा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील कलिंगानगर के स्टील मेल्टिंग शॉप में एक दुर्घटना नौ लोग घायल
    Next Article टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस में वार्षिक खेल-2025 का समापन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.