Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा नगरी देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में सपरिवार किया विधिवत पूजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बाबा नगरी देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में सपरिवार किया विधिवत पूजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा नगरी देवघर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में सपरिवार किया विधिवत पूजन

    झारखंडवासियों के सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बाबा नगरी देवघर में रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने सपरिवार तीनों लोक के स्वामी, देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास एवं पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी मौजूद रहीं। पूजन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भगवान भोलेनाथ से सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ षोडशोपचार पूजन विधि संपन्न कराई। यहां पर रघुवर दास ने सपत्नीक बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का गठबंधन भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राज पलिवार और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इससे पहले, उनका सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया।

    इसके पश्चात, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बासुकीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नागेश के रूप में विराजित भोलेनाथ का भी सपरिवार पूजन किया। जहां उन्होंने भगवान शिव से समस्त भक्तों के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा,यह हमारे देश की परंपरा है: विधानसभा अध्यक्ष
    Next Article रविवार को संध्या चार बजे के बाद दवा के लिए तरसेंगे यूसिल कर्मी

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.