Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मगही महोत्सव 2025: भाषा-संस्कृति के उत्थान का ऐतिहासिक आयोजन -मगही रत्न राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’
    Breaking News जमशेदपुर बिहार रांची

    मगही महोत्सव 2025: भाषा-संस्कृति के उत्थान का ऐतिहासिक आयोजन -मगही रत्न राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मगही महोत्सव 2025: भाषा-संस्कृति के उत्थान का ऐतिहासिक आयोजन -मगही रत्न राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’
    बिहार सरकार एवं नवादा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “मगही साहित्य सम्मेलन – सह भाषाई कार्यशाला एवं मगही महोत्सव” का भव्य आयोजन 01 मार्च २०२५ हरिश्चंद्र स्टेडियम, नवादा में किया जा रहा है। यह आयोजन मगही भाषा, साहित्य, लोकसंस्कृति एवं परंपरा को सहेजने तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है।

     

    मगध की पावन भूमि पर आयोजित इस ऐतिहासिक महोत्सव में मगही साहित्य, लोककला, संगीत एवं संस्कृति को समर्पित विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। इसमें बिहार प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, शोधकर्ता, कलाकार एवं मगही प्रेमी भाग लेंगे।
    बिहार सरकार एवं नवादा जिला प्रशासन की सराहनीय पहल के लिए भूरी भूरी प्रशंसा मगह क्षेत्र में हो रही है ।

     

    बिहार सरकार एवं नवादा जिला प्रशासन द्वारा मगही भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु यह ऐतिहासिक पहल की गई है और मगध क्षेत्र के नामचीन साहित्यारों को आमंत्रित किया गया है ।
    अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालमणि विक्रांत और गीतकार ( डा ) शिवेंद्र नारायण सिंह जी ने कहा क़ि मगही भाषा-साहित्य को बढ़ावा देने के लिए शोध एवं प्रकाशन को प्रोत्साहित मगही को विद्यालयों एवं अकादमिक स्तर पर सुदृढ़ करने की योजना ,लोककला, लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक मगही गीत-संगीत को संजोने का प्रयास , मगही भाषा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान शुरू किए जाने क़ि आवश्कयता हैं। इस आयोजन के लिए विश्व मगही परिषद की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। मगही रत्न राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’ ने कहा कि यह आयोजन मगही भाषा और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं,,अंतरराष्ट्रीय महासचिव, प्रोफेसर डॉ. नागेंद्र नारायण (संस्थापक, विश्व मगही परिषद ,नई दिल्ली) ने कहा—”मगही भाषा हमारी अस्मिता की पहचान है। यह महोत्सव हमारी जड़ों से जोड़ने वाला, संस्कृति को जीवंत करने वाला एक बड़ा आयोजन है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि अपनी भाषा और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”

     

    विश्व मगही परिषद एवं आयोजन समिति समस्त मगही प्रेमियों, साहित्यकारों, कलाकारों एवं शोधार्थियों से इस महोत्सव में सादर आमंत्रण देती है। आइए, मिलकर अपनी भाषा और संस्कृति के इस महापर्व को ऐतिहासिक बनाएं।
    विश्व मगही परिषद एवं साहित्यकारों की ओर से शुभकामनाएँ देने वालों में डॉ रामचनद्र सिंह , ललित किशोर शर्मा , नीता सिंह पुतुल , गीतकार राजकुमार, लखीसराय से डॉ. राजेंद्र राज ,नालंदा से श्री जयराम देवसपुरी, डॉ विजय कुमार सिंह ,मगही रत्न जयप्रकाश सिंह ,निशा कुमारी, खुशबू कुमारी ,शेखपुरा से जयनंदन सिंह , डॉ किरण कुमारी शर्मा , ममता कुमारी , वंदना कुमारी ,रागिनी कुमारी ,चुनचुन पांडेय ,गया से पूनम कुमारी , ,पटना से डॉ दिलीप कुमार, पूजा ऋतुराज , प्रभात वर्मा , हिमांशु शेखर , नरेंद्र प्रसाद सिंह , चीन से डॉ राजीव रंजन और नई दिल्ली से समाजसेवी श्रीमती रंजना कुमारी सहित अन्य राज्यों से भी मगही प्रेमी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बी एड, डी एल एड सत्र 2022 -24 के लिए फेयरवेल का आयोजन
    Next Article 3 मार्च को टाटा कंपनी के विस्थापित करेगा जुबली पार्क का गेट जाम

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.