Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्तमान सरकार को युवाओं के रोजगार और भविष्य की चिंता नहीं : पूर्णिमा साहू
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    वर्तमान सरकार को युवाओं के रोजगार और भविष्य की चिंता नहीं : पूर्णिमा साहू

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वर्तमान सरकार को युवाओं के रोजगार और भविष्य की चिंता नहीं : पूर्णिमा साहू

    *जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज का मामला सदन में उठा*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बजट सत्र के पहले दिन मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज से संबंधित सवाल पूछा गया जिसमें उन्होंने जानना चाहा कि प्रोफेशनल कॉलेज की कब से शुरुआत होगी। इसके जवाब में बताया गया कि प्रोफेशनल कॉलेज को अभी शुरू नहीं किया जा रहा है। यह अभी प्रक्रियाधीन है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार की मंशा राज्य के लोगों को रोजगार देने की नहीं है। मंत्री जी ने अपने उत्तर में इसे स्वीकार किया है कि जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज की शुरुआत होने से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का कौशल विकास होता और उनको रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। वर्ष 2019 में ही इस भवन का उद्घाटन हो गया था, लेकिन आधारभूत संरचना के आभाव में पिछले 5 वर्षों में यहां पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। इससे प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार को ना तो युवाओं के रोजगार की चिंता है और ना ही भविष्य की चिंता है। इस कारण बड़ी संख्या में युवाओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज को शुरू करने के लिए कोई एक निर्धारित समय बताने का कष्ट करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेशा कानून अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
    Next Article सूर्यमंदिर परिसर में संगीतमय श्रीराम कथा के चतुर्थ दिन कथा में आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने भगवान राम के बाल लीला का प्रसंग सुनाया, कहा- संस्कारवान पीढ़ी खड़ी करनी हो तो बच्चों के बचपन बचाएं, उन्हें संस्कारवान बनाएं

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.