Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 54 लाख से ज़्यादा छात्र देंगे इम्तेहान
    Headlines उत्तर प्रदेश

    उप्र बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 54 लाख से ज़्यादा छात्र देंगे इम्तेहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप्र बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 54 लाख से ज़्यादा छात्र देंगे इम्तेहान

    लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई हैं। आगामी 12 मार्च तक आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में पूरे राज्य में 54 लाख 37 हजार 233 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

    एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 27 लाख 32 हजार 216 छात्र—छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 27 लाख पांच हजार 17 छात्र शामिल होगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे से पूर्वाह्न 11 बजकर 45 बजे तक जबकि दूसरी पाली का इम्तेहान दोपहर दो बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक आयोजित किया जा रहा है।

     

     

    पहले दिन, 10वीं कक्षा के छात्रों ने सुबह हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों ने मिलिट्री साइंस की परीक्षा दी। दोपहर के सत्र में कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवा की परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा दी।

    परीक्षा में नकल रोकने के लिये राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय खुफिया इकाइयां परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रही हैं।

    बयान के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर के साथ दो सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और 17 जिलों में 306 केंद्रों को ‘अत्यधिक संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा गया है।

     

     

    माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज में पहली पाली का उद्घाटन कुछ परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा, ”मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी छात्र पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा दें और अच्छे अंक प्राप्त करें।”

    उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं केवल एक अकादमिक मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।

     

     

    राज्य मंत्री ने कहा, ”हमारी सरकार छात्रों को बेहतर और पारदर्शी शिक्षा प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने जुबली इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।”

    इस बीच, प्रयागराज में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण और कमान केंद्र में निगरानी कार्यों की समीक्षा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू
    Next Article विश्व बैंक का कहना है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.