Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

    नयी दिल्ली:  नवगठित दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 26 वर्षों के बाद सत्ता में वापसी हुई तथा उसके विधायक सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिने ओर बैठे।

    सत्र शुरू होने से पहले राज निवास में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई।

     

     

    सबसे वरिष्ठ विधायक होने के नाते लवली सभी नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण की देखरेख करेंगे।

    सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। फिर उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों ने शपथ ली और फिर शेष विधायकों ने शपथ ली।

    कार्यवाही की शुरुआत विधायकों ने ‘वंदे मातरम’ के साथ की। सत्र की कार्यवाही देखने के लिए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा विधानसभा अध्यक्ष दीर्घा में मौजूद थे।

    नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव दिन में, बाद में होने वाला है, जिसमें भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता के पद संभालने की संभावना है।

     

     

    भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में 70 में से 48 सीट जीतकर निर्णायक जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (आप) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया।

    सत्ता में वापसी के साथ ही भाजपा के विधायक सदन में अब विधानसभा अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर बैठे, जबकि 22 सीट जीतने वाली आप के सदस्य विपक्ष के लिए निर्धारित स्थान पर, अध्यक्ष के आसन के बाईं ओर बैठे।

    आप विधायकों ने सर्वसम्मति से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज
    Next Article उप्र बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 54 लाख से ज़्यादा छात्र देंगे इम्तेहान

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.