Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज

    मुंबई:महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे की अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में एक विवाह समारोह में मुलाकात हुई जिसके बाद महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद सुलझने की अटकलें तेज हो गई हैं।

    राजनीतिक रूप से अलग हो चुके दोनों भाई रविवार शाम अंधेरी इलाके में सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे के विवाह समारोह में एक साथ देखे गए।

     

     

    शादी समारोह के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे से राज ठाकरे की मुलाकात हुई।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एमएनएस और शिवसेना (उबाठा) के बीच आगामी नगर निगम चुनावों, खासतौर पर आर्थिक रूप से समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों को ध्यान में रखते हुए आपसी मतभेद खत्म करने की संभावना बन सकती है। हालांकि, अभी तक नगर निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है।

    पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका था जब दोनों भाइयों की सार्वजनिक रूप से मुलाकात हुई जिससे दोनों दलों के बीच संबंधों में सुधार की अटकलें तेज हो गई हैं।

     

     

    राज ठाकरे ने वर्ष 2005 में (तत्कालीन एकीकृत) शिवसेना छोड़ दी थी और अगले वर्ष अपनी अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था।

    पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा रही शिवसेना (उबाठा) ने 20 सीटें जीती थीं जबकि एमएनएस को कोई भी सीट नहीं मिली थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला
    Next Article दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.