Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम की कोयला खदान में फंसे 9 श्रमिकों के शव निकाले गए, 44 दिन में मिली सफलता
    Breaking News Headlines

    असम की कोयला खदान में फंसे 9 श्रमिकों के शव निकाले गए, 44 दिन में मिली सफलता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हसाओ. असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. खदान में लापता होने के 44 दिन बाद इन खनिकों के शवों को वहां से बाहर निकला गया है. सरकार ने उनके परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी है और खदान में फंसे लोगों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए दिए गए.

     

    अधिकारिक सूत्रों की माने तो बचाव अभियान के दौरान देर शाम तीन शव बरामद किए गए, जबकि दो शव दिन में पहले बरामद किए गए थे. इस बरामदगी के साथ 6 जनवरी को वहां फंसे सभी नौ खनिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. उमरंगशू में खदान में पानी निकालने का काम एक महीने से अधिक समय से जारी था. बीती शाम खदान में जलस्तर काफी कम हो जाने से खनिकों के शव को निकालने का अभियान शुरू किया जा सका. शव बुरी तरह सड़ी गली अवस्था में बरामद किए गए जिन्हें गोताखोरों ने बाहर निकाला.

    अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 6 जनवरी को खदान के अंदर पानी भर जाने से नौ मजदूर फंस गए थे, एक का शव दो दिन बाद बरामद किया गया. जबकि तीन अन्य के शव 11 जनवरी को मिले. जिन खनिकों के शव पहले बरामद किए गए थे, राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि खदान में फंसे सभी लोगों के परिवारों को कुल 10-10 लाख रुपए दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि खदान 12 साल पहले बंद कर दी गई थी. तीन साल पहले तक असम खनिज विकास निगम के अधीन थी. राज्य सरकार ने घटना की न्यायिक जांच की भी घोषणा की है. जिसमें उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिमा हजारिका एक सदस्यीय समिति की अध्यक्षता करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCM रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों के साथ यमुना की आरती की, मेनिफेस्टो में किया है यमुना को साफ करने का वादा
    Next Article 6 मार्च की जायेंगे श्याम भक्तों की टोली खाटू..पवन

    Related Posts

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.