Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप्र का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान को समर्पित : आदित्‍यनाथ
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    उप्र का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान को समर्पित : आदित्‍यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप्र का बजट सनातन दर्शन के अनुरूप गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के उत्थान को समर्पित : आदित्‍यनाथ

     

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है।

    उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

     

     

    बाद में विधान भवन के तिलक हाल में संवाददाताओं से बातचीत में आदित्यनाथ ने बजट की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि 2025-26 का यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है।

    योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करते हुए ‘वंचित को वरीयता इस बजट का केंद्रीय भाव है।’

     

     

    उन्होंने कहा कि 2025 का बहुत महत्व है, जो भारतीय संविधान के कार्यान्वयन और जनवरी, 1950 में उत्तर प्रदेश की स्थापना के अमृत महोत्सव दोनों को चिह्नित करता है।

    उन्होंने कहा, “शानदार 75 साल की यात्रा के साथ, यह एक महत्वपूर्ण बजट है जो राज्य के भविष्य की रूपरेखा तैयार करता है और अगले 25 वर्षों की योजनाओं का आधार तैयार करता है।’’

    योगी ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी और उनके सम्मान में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा, “इस अवसर पर मैं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके नाम पर हमारी डबल इंजन सरकार लखनऊ में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना कर रही है। यह केंद्र संविधान में बताए गए वंचितों को प्राथमिकता देने के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में काम करेगा।’’

     

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नव स्थापित केंद्र डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने और उत्तर प्रदेश में संवैधानिक भावना को लागू करने के लिए एक मंच बनाने का महत्वपूर्ण संस्थान होगा।

    आदित्यनाथ ने बताया कि वर्ष 2024-25 के बजट के सापेक्ष 2025-26 के बजट में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बजट के आकार में यह बढ़ोतरी राज्य के सामर्थ्य के अनुरूप है।

    मुख्‍यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017-18 में प्रदेश कीका सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 12.89 लाख करोड़ रुपये था, जिसके 2024-25 में बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

    आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का यह नौवां बजट है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को बधाई दी
    Next Article नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

    Related Posts

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    November 13, 2026

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    November 13, 2026

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 घंटे में परमात्मा के अस्वस्थ बच्चे को स्वस्थ करने के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया गया

    झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा, 15 नवंबर को ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगा शुभारंभ

    जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा

    छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क सूप और नारियल का वितरण

    छठ के आयोजनों में शामिल हुए सरयू राय

    2100 छठव्रतियों के बीच निःशुल्क सूप एवं पूजन सामग्री का वितरण, बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता ने बढ़ाया सेवा का हाथ

    छठ महापर्व को लेकर हर्लुंग छठ घाट की हुई साफ-सफाई, पुलिस प्रशासन और शांति समिति के सदस्यों ने संभाली कमान

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.