Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजराइल : हमास चार मृत इजराइली बंधकों के शव लौटाएगा
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    इजराइल : हमास चार मृत इजराइली बंधकों के शव लौटाएगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इजराइल : हमास चार मृत इजराइली बंधकों के शव लौटाएगा

    हमास द्वारा बंधक बनाए गए चार इजराइली मृतकों के शव बृहस्पतिवार को लौटाए जाने की संभावना है। एक इज़राइली अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

     

     

    गाजा में संघर्षविराम समझौते के तहत हो रहे इस हस्तांतरण में एक मां और उसके दो छोटे बच्चों के शव शामिल हैं। साथ ही 80 वर्ष से अधिक उम्र के एक सेवानिवृत्त पत्रकार का शव भी इनमें शामिल है। अधिकारी ने गुमनामी की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि वह नियमों के तहत सार्वजनिक रूप से बोलने के लिए अधिकृत नहीं थे।

    यह पहली बार है जब इज़राइल ने पुष्टि की कि सात अक्टूबर 2023 को बंधक बनाए गए एरियल और कफीर बिबास (जो उस समय क्रमशः चार साल और नौ महीने के थे) के शव उनकी मां शिरी के शव के साथ लौटाए जा रहे हैं।

     

     

    मृत बंधकों के परिवार ने बुधवार को एक बयान जारी कर इजराइलियों से “अपने प्रियजनों के लिए अंतिम प्रार्थना’’ करने से पहले अवशेषों की फोरेंसिक पहचान की प्रतीक्षा करने को कहा।

    अधिकारी ने बताया कि ओदेद लिफ़शिट्ज़ का शव भी लौटाया जाएगा। वह जो अपहरण के समय 83 वर्ष के थे।

    इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा, “पूरे देश का दिल टूट गया है।”

    हमास का कहना है कि चारों की मौत इज़राइली हवाई हमलों में हुई जबकि इज़राइल ने पहले कहा था कि उसे बिबास परिवार के जीवित होने को लेकर “गंभीर चिंता” हैं।

     

     

    हमास के एक शीर्ष अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि आतंकवादी समूह युद्धविराम के पहले चरण के दौरान सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों के बदले में शनिवार को चार शवों को वापस कर देगा और छह जीवित इजराइली बंधकों को मुक्त कर देगा।

    इस समझौते के पहले चरण के तहत हमास को 33 बंधकों को धीरे-धीरे रिहा करना है। समझा जाता है कि इनमें से आठ मारे जा चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी जमशेदपुर द्वारा प्रस्तुत रशिफल
    Next Article राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे के लिए लखनऊ पहुंचे

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.