Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 21 से 28 फरवरी तक मयूराक्षी नदी तट पर होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला
    Breaking News झारखंड दुमका

    21 से 28 फरवरी तक मयूराक्षी नदी तट पर होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 19, 2025Updated:February 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    21 से 28 फरवरी तक मयूराक्षी नदी तट पर होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला

    राष्ट्र संवाद सं

    दुमका: 21 से 28 फरवरी तक मयूराक्षी नदी तट पर चलने वाले राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में हिजला मेला के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों को उनके कार्यों से अवगत कराते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के लिए गठित सभी समिति अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर व ईमानदारी पूर्वक करेंगे। मेला क्षेत्र की साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। मेला क्षेत्र में जगह-जगह डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। बाहरी कला मंच व भीतरी कला मंच में शौचालय सहित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए। विभागों से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश गए। कृषि विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि हिजला मेला महोत्सव के दौरान लगाए जाने वाले स्टॉल की सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ले।

    मेला स्थल की रंगाई-पुताई, मरम्मत, रोशनी, पेयजल व मेला मार्ग का रंग-रोगन समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेले तक आने वाले सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निजी/सरकारी, दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए जगह चिह्नित करते हुए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए। हर जगह साइनेज लगाने को कहा।
    बैठक के उपरांत उप विकास आयुक्त ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
    बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है:उपायुक्त
    Next Article मीडिया कप क्रिकेट : दोमुहानी एकादश और सुवर्णरेखा एकादश ने अपने अपन मैच जीते

    Related Posts

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    April 30, 2026

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    April 30, 2026

    जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण

    नाला में आदिवासी संस्कृति संरक्षण हेतु पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.