Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतिपूर्वक शासन और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे शिवाजी : राज्यपाल
    Headlines राष्ट्रीय

    नीतिपूर्वक शासन और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे शिवाजी : राज्यपाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नीतिपूर्वक शासन और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक थे शिवाजी : राज्यपाल

    जयपुर: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि शिवाजी ने भारत में नीतिपूर्वक राज्य ही नहीं किया बल्कि प्रजा हित में उन पर लगने वाले करों का सरलीकरण किया और खेती को बढ़ावा देते हुए राष्ट्र समृद्धि के लिए कार्य किया।

     

     

    उन्होंने कहा कि शिवाजी राष्ट्र स्वाभिमान के ऐसे अप्रतिम मराठा शासक थे जिन्होंने मुगलों को चुनौती देते हुए उनका वीरता से मुकाबला किया।

    राज्यपाल बुधवार को बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय शिवजन्मोत्सव में बोल रहे थे।

     

     

    उन्होंने शिवाजी के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने मुगल शासकों के धर्मांतरण को रोकने के साथ ही अन्याय और अनाचार रोकने में महती भूमिका निभाई।

    राज्यपाल ने कहा कि धर्मांतरण नहीं करने पर गुरु गोबिंद देव के पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में चुनवा दिया गया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर निरंतर हमले हुए पर शिवाजी जैसे वीरों के कारण संस्कृति और स्वाभिमान बचा रहा।

     

     

    उन्होंने लार्ड मैकाले द्वारा भारत में अंग्रेजी शिक्षा के जरिए इतिहास की विकृत जानकारियां पढ़ाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि देश की संस्कृति संरक्षण के साथ बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

    इससे पूर्व राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में उनके महान योगदान को याद किया। उन्होंने शिवाजी जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस कमेटी ने ज्योति सिंह मठारू को सम्मानित किया
    Next Article NGT ने संगम के पानी की गुणवत्ता पर UP सरकार को लगाई फटकार, जानें महाकुंभ में पानी नहाने लायक है ?

    Related Posts

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    August 5, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    August 5, 2026

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सन शाइन कॉम्प्लेक्स एवं एट्रीयम सोसाइटी का मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

    पाकुड़: उपायुक्त मेघा भारद्वाज के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर ठगी, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    विज्ञान सप्ताह का समापन भव्य विज्ञान प्रदर्शनी के साथ, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचार मॉडल

    करीम सिटी कॉलेज में साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान, छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.