Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी एमएलए सस्पेंड
    Breaking News Headlines

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी एमएलए सस्पेंड

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत चार बीजेपी विधायकों को विधानसभा से 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया। बता दें कि पिछले साढ़े तीन साल में सुवेंदु अधिकारी को विधानसभा में चौथी बार निलंबित कर दिया.

     

     

    बता दें कि निलंबित होने वाले विधायकों में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, बंकिम घोष, अग्निमित्र पाल और विश्वनाथ कारक शामिल हैं। दरअसल, ये चारों विधायक उस समय निलंबित किए गए जब बीजेपी सदस्य एक स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे और सदन में घुस गए थे.

    बीजेपी ने सरस्वती पूजा को लेकर प्रस्ताव किया पेश

    विधानसभा में सोमवार को बीजेपी की महिला विधायकों ने सरस्वती पूजा को लेकर प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में यह प्रस्ताव बीजेपी रूरु्र अग्निमित्र पाल ने पेश किया। दरअसल, कोलकाता के योगेशचंद्र लॉ कॉलेज में सरस्वती पूजा को लेकर विवाद हुआ था। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। विधायक अग्निमित्र ने प्रस्ताव पेश करने के बाद इस पर चर्चा करने की मांग की थी.

    आवाज उठाई तो कर दिया बाहर-सुवेंदु अधिकारी

    बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने स्पीकर के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हिंदुओं के हक में आवाज उठा रहा था, इसलिए मुझे 30 दिन के लिए बाहर कर दिया। मुझे इस पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम ममता बनर्जी के विधानसभा में होने वाले संबोधन से पहले ही उन्हें और तीन अन्य बीजेपी विधायकों को इसलिए निलंबित कर दिया ताकि विरोध न कर सके.

    विधायक पाल ने दी प्रतिक्रिया

    बीजेपी विधायक अग्निमित्र पाल ने कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर पुलिस सुरक्षा के साथ सरस्वती पूजा आयोजित की जानी थी, जिसमें कोलकाता का एक लॉ कॉलेज भी शामिल था और यह सब कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा था। पाल ने कहा कि बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट किया। स्पीकर ने उनके द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा करने से मना कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
    Next Article झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र की तैयारी पूरी, अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.