Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरे चरण में कईयों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    दूसरे चरण में कईयों की प्रतिष्ठा दांव पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2019Updated:December 3, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दूसरे चरण में कईयों की प्रतिष्ठा दांव पर
    – 7 दिसंबर को होना है दूसरे चरण का मतदान

    सहिस के लिए कठिन है डगर 

    अमन कुमार
    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा-2019 के दूसरे चरण का चुनाव अपने रोमांच की तरफ बढ़ रहा है। राज्य की राजनीति के सबसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा इसी चरण में दांव पर लगी है। मुख्यमंत्री से लेकर सरयू राय ,अभय सिंह, गौरव बल्लभ जैसे दिग्गज इस चरण के चुनाव में आमने सामने होंगे। 2० सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए दिग्गज चुनावी रैलियों में अपना पसीना बहा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों के बीच जबरदस्त कैंपन बार चला हुआ है। 2० सीटों के लिए होने वाले चुनाव के दौरान जो सबसे चर्चा वाली सीट बनी हुई है, वह जमशेद पूर्वी विधानसभा सीट। इस सीट की चर्चा केवल झारखंड में ही नहीं हो रही है, बल्कि नेशनल परिदृश्य में भी इस सीट को लेकर चर्चा बनी हुई है।

    इस सीट के नेशनल फलक में चर्चा होने का कारण है कि इस सीट पर स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक बार फिर चुनाव मैदान में है। इस सीट के चर्चा में आने का दूसरा कारण है कि रघुवर सरकार में ही कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय का निर्दलीय उम्मीद के रूप में मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव मैदान में होना।

    उधर, गौरव व“भ चुनाव मैदान में हैं। इसीलिए इस सीट पर जीने का दबाव जहां रघुवर दास सहित बीजेपी पर है, वहीं अपनी ईमानदार छवि को लेकर चुनाव मैदान में उतरे सरयू राय पर भी है, क्योंकि वह बीजेपी से टिकट नहीं मिलने की वजह से सीएम के खिलाफ बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

    उधर, इस चरण में किस्मत आजमाने वाले अन्य दिग्गजों की बात करें तो उनकी संख्या दर्जन भर से अधिक है। तीन विधायक कुणाल षाडंगी, विकास मुंडा और शशि भूषण सामड़ पार्टी बदलकर चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं।

    कुणाल षाडंèगी झामुमो छोड़कर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह बहरागोड़ा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, विकास मुंडा आजसू छोड़कर झामुमो के टिकट पर तामड़ से चुनाव मैदान में हैं, जबकि झामुमो से टिकट कटने की वजह से शशिभूषण सामड़ चक्रधरपुर सीट से झाविमो उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।

    वहीं, सरयू राय के अलावा दो और मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और रामचंद्र सहिस भी चुनाव मैदान में हैं। स्पीकर दिनेश उरांव इस बार भी सिसई से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से पार्टी के प्रत्याशी हैं।

    उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु इस बार आजसू के टिकट पर घाटशिला से चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के टिकट पर बहरागोड़ा से चुनाव लड़ने वाले समीर मोहंती इस बार झामुमो के प्रत्याशी हैं। पूर्व आईएएस जेबी तुबिद इस बार भी चाईबासा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पार्टी से टिकट नहीं मिलने वालों में सरयू राय के अलावा पौलुस सुरीन भी श्री राय की तरह ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
    चुनाव मैदान में हैं ये दिग्गज

    1- रघुवर दास, मुख्यमंत्री।
    2- दिनेश उरांव, स्पीकर।
    3-सरयू राय, पूर्व मंत्री।
    4-लक्ष्मण गिलुवा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष।
    5- बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री।
    6-रामचंद्र सहिस, मंत्री।
    7-नीलकंठ सिह मुंडा, मंत्री।
    8-कुणाल षाड़ंगी, विधायक।
    9-पौलुस सुरीन, विधायक।
    1०-विकास मुंडा, विधायक।
    11-दशरथ गगराई, विधायक।
    12-दीपक बिरुआ, विधायक।
    13-शशिभूषण सामड़, विधायक
    14-जोबा मांझी, विधायक।
    15-मेनका सरदार, विधायक।
    16-नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक।
    17-नीरल पूर्ति, विधायक।
    18-चंपई सोरेन, विधायक।
    19-देव कुमार धान, पूर्व विधायक।
    2०-बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक।
    21-जेबी तुबिद, पूर्व आईएएस।
    22-प्रदीप बलमुचु, पूर्व विधायक।

    सहिस से जनता की नाराजगी साफ झलक रही है

    प्रधानमंत्री आज भरेंगे हुंकार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में हुंकार भरने के लिए झारखंड पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। प्रधानमंत्री यहां बिरसा कॉलेज परिसर स्थित हेलीपैड में सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम कॉलेज परिसर स्थित फुटबाल स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि वे बिना पास के कार्यक्रम स्थल पर नहीं जा सकते। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर सहित कई अन्य राजनेता शामिल रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कश्मीर की पहली आईएएस रेहाना बशीर

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.