Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कश्मीर की पहली आईएएस रेहाना बशीर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कश्मीर की पहली आईएएस रेहाना बशीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कश्मीर का पुंछ इलाका हमेशा गोलियों की तड़तड़ाहट और आतंकियों से मुठभेड़ के कारण चर्चा में रहता है. यह इलाका एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा का कारण इस बार कोई घटना, बल्कि एक ऐतिहासिक घटना के कारण है. पुंछ से कश्मीर की पहली महिला आईएएस अफसर रेहाना बशीर बनी हैं. रेहाना ने मेडिकल पीजी की सीट छोड़कर आईएएस बनने का फैसला किया और वो अपने प्रयास में सफल भी रहीं. रेहाना कश्मीर की लड़कियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं.

    मुश्किलों से गुजरकर पहुंची सफलता तक

    रेहाना का ये सफर आसान नहीं रहा. कश्मीर जैसे इलाके में जहां कुछ अलगाववादी संगठन रोक लगाते हैं, वहीं आंतक के बीच उच्च शिक्षा ग्रहण करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन रिहाना ने इन सब बाधाओं को पार कर अपना ध्यान लक्षय की ओर लगाए रखा. रेहाना यूपीएससी की तैयारियां कर ही रहीं थी, कि इसी दौरान उनके पिता की मौत हो गई.

    पिता की मौत के बाद उनकी मां के साथ दुर्घटना हो गई और उन्हें बिस्तर पर रहना पड़ा. वहीं घाटी में आए दिन इंटरनेट बंद हो जाने के कारण स्टडी मटीरियल की समस्या भी होती. रेहाना के मुताबिक जब भी एग्जाम का नोटिफिकेशन आता था तो मैं तुरंत फॉर्म भर देती थी. इसके अलावा इंटरनेट न होने पर मैं किताबों का इस्तेमाल किया करती थी. ऐसे में आपको लाइफ में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा.

    नहीं मानी हार

    रेहाना के पास सुविधाएं बेहद कमी थीं, लेकिन उन्होंने अपने लक्षय के आगे इन्हें नहीं आने दिया. स्कूल से लेकर कॉलेज तक हालात घाटी में बेहद खराब स्थिति में है और कोचिंग तो बमुश्किल मिलत है, फिर भी रेहाना ने किताबों और इंटरनेट की मदद से अपनी पढ़ाई जारी रखी और सफलता पा ही ली. रेहाना ने कहा कि घाटी के स्कूलों को बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत है. रेहाना ने यूपीएसई की परीक्षा दूसरी बार दी है. यूपीएसई परीक्षा के लिए उन्होंने पहला प्रयास साल 2017 में किया था.

    रेहाना जब डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहीं थीं, तो उन्होंने महसूस किया कि वह सरकार का हिस्सा बनकर लोगों की ज्यादा सेवा कर सकती हैं. तभी उनके दिमाग में आईएएस बनने का आइडिया आया और वह अपने सपने के पीछे लग गईं. रेहाना का कहना है कि वह समाज में बदलाव लाना चाहती है,रेहाना बशीर के अलावा जम्मू और कश्मीर के 6 उम्मीदवारों ने भी यूपीएसई की सिविल सेवा परीक्षा 2018 में सफलता हासिल की है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदूसरे चरण में कईयों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Next Article बिहार की शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.