Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला कांग्रेस के नेतृत्व में चांडिल में आयोजित कोल्हान कांग्रेस समागम में जमकर शामिल होंगे नेता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जिला कांग्रेस के नेतृत्व में चांडिल में आयोजित कोल्हान कांग्रेस समागम में जमकर शामिल होंगे नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला कांग्रेस के नेतृत्व में चांडिल में आयोजित कोल्हान कांग्रेस समागम में जमकर शामिल होंगे नेता
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय तैयारी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
    जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने तैयारी समिति के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी आह्वान पर अगामी 1 मार्च को चांडिल प्रखण्ड के बाडामटांड, चावलीबासा में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस समागम का वृहत आयोजन किया जा रहा है।जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हजारों कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

     

    इसके लिए सभी जिला उपाध्यक्ष को एक एक वाहन, जिला महामंत्री को एक एक वाहन, प्रखण्ड अध्यक्षों को दो दो वाहन, मण्डल अध्यक्षों को एक एक वाहन, (सभी अग्रणी संगठन विभाग में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी कांग्रेस, ओबीसी विभाग, अजा विभाग, आरटीआई विभाग, एआईपीसी, विधि विभाग, किसान विभाग, इंटक, केकेसी, पंचायती राज) को एक एक वाहन कार्यकर्तागण के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचना है। सेवादल के पदाधिकारीगण को ड्रेस कोड में शामिल होना है। जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल अपने नेता प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सुबोध कांत सहाय का स्वागत प्रोटोकॉल के तहत सम्मान करेगी तथा नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी को कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आने के लिए आमंत्रित करेगी।
    जिला कांग्रेस कमिटी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले एवं निष्क्रिय पदाधिकारीगण को जल्द ही पदमुक्त किया जागा।

     

    तैयारी समिति के बैठक में अगामी 9 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें सभी कांग्रेस नेतागण पदाधिकारीगण शामिल होंगे।
    एक मार्च को चांडिल चावलीबासा में कोल्हान प्रमण्डल स्तरीय कांग्रेस समागम में शामिल होने के लिए सभी नेतागण सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में एकत्र हो कर चांडिल के लिए प्रस्थान करेंगे।

     

    बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ल, सामंता कुमार, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफीअहमद खान, अंसार खान, मनोज उपाध्याय, अंकुश बनर्जी, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, किशनलाल महतो, बलराम महतो, राजकुमार वर्मा, जयराम हाॅसदा, रीता शर्मा, आशीष ठाकुर, धर्मा राव, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, राजा, ओझा, दुर्गा प्रसाद, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, लखिंदर करुवा, रंजीत सिंह, रंजीत झा, कुमार गौरव, इंतिखाब वास्ती, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, मो सगीर, अमित श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, राजीव मिश्रा, गुरूपदो गोराई, सुशील घोष शामिल हुए।
    कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे मंत्री में लोक लज्जा नहीं है : सुधीर कु. पप्पू
    Next Article मीडिया कप क्रिकेट: हुडको और दलमा ने की जीत से शुरुआत

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.