Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे मंत्री में लोक लज्जा नहीं है : सुधीर कु. पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर

    रेलवे मंत्री में लोक लज्जा नहीं है : सुधीर कु. पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रेलवे मंत्री में लोक लज्जा नहीं है : सुधीर कु. पप्पू
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर हुए हादसे पर चिंता जताते हुए मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई है।
    वकील सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव पूरी तरह से बेशर्मी पर उतरे हुए हैं। उन में जरा भी लोक लज्जा नहीं है।

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी निरंकुशता का परिचय दे रहे हैं। आखिर रेल मंत्री में ऐसी कौन सी खूबियां है, या रेलवे ठेके को लेकर कुछ अंदर की बात है कि उनसे इस्तीफा नहीं ले रहे हैं और उन्हें पद से हटा भी नहीं रहे हैं।
    जबकि हकीकत यह है कि जब से अश्वनी वैष्णव रेलवे मंत्री बने हैं लगातार हादसे हो रहे हैं और अब तक सैकड़ो यात्रियों की जाने जा चुकी है।

     

    टेक्नोलॉजी अद्यतन है और दावा किया जाता है कि रेल यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है।
    उनका दावा हवा हवाई है। करोड़ों में लोग संगम आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। यहां आलम यह है कि रेल यात्रियों को ट्रेन में सफर करने के लिए ऐसी कोच के कांच की खिड़कियां तोड़नी पड़ती है।
    रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव केवल रील बनाकर पब्लिक डोमेन में छोड़ने को व्यस्त रहते हैं। हादसे के बारे में रेलवे मंत्रालय जानकारी भी ठीक से नहीं देता है और मीडिया को कवरेज से भी रोका जाता है। आखिरकार रेल मंत्री और रेलवे मंत्रालय की जनता से क्या छिपाना चाहता है।

     

    अश्विनी वैष्णव कम से कम देश के रेलवे मंत्रालय की परंपरा का तो ख्याल रखें और शशर्म करें। पूर्व प्रधानमंत्री एवं तत्कालीन रेल मंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एवं पूर्व रेल मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया ने रेल दुर्घटना की जिम्मेवारी लेते हुए नैतिक रूप से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व में कुंभ में हुए हादसे पर भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मंत्री आजम खान ने इस्तीफा दे दिया था।

     

    लेकिन इस केंद्रीय सरकार और इस केंद्रीय मंत्री से देश की जनता को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए क्योंकि यह जिम्मेदारी लेने और जवाबदेही से भागते हैं। आलम यह है कि दिल्ली में हुए हादसे के लिए यात्रियों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वही पप्पू ने इसे बेशर्मी करार दिया है कि मृतकों के परिवार को दस लाख रुपया मुआवजा ऐसे दिया जा रहा है जैसे सरकार उन पर एहसान कर रही है। क्या आज एक इंसान की कीमत मात्र दस लाख रुपए है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो ने संगठन में पुनर्गठन की तैयारी शुरू की
    Next Article जिला कांग्रेस के नेतृत्व में चांडिल में आयोजित कोल्हान कांग्रेस समागम में जमकर शामिल होंगे नेता

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.