Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत हित से बड़ा है राष्ट्र हित: उपराष्ट्रपति धनखड़
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत हित से बड़ा है राष्ट्र हित: उपराष्ट्रपति धनखड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत हित से बड़ा है राष्ट्र हित: उपराष्ट्रपति धनखड़

    कटरा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के दीक्षांत समारोह में शनिवार को शिरकत की और कहा कि राष्ट्र हित किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत हित से बड़ा होता है।

    एसएमवीडीयू परिसर में 10वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री सकीना फिरदौस भी मौजूद रहे।

    उपराष्ट्रपति ने दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम भारतीय हैं और यही हमारी पहचान है। राष्ट्रवाद हमारा धर्म है और चाहे जो भी परिस्थिति हो, राष्ट्रवाद को हमेशा सबसे उपर रखना हमारा कर्तव्य है।’’

    उन्होंने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘‘कोई भी राजनीतिक या व्यक्तिगत हित राष्ट्र हित से बड़ा नहीं हो सकता।’’

     

     

    उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के कदम को भी ‘ऐतिहासिक’ उपलब्धि करार दिया और कहा कि वह एक अस्थायी प्रावधान था।

    एसएमवीडीयू से शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में कुल 684 छात्रों ने विभिन्न विषयों में स्नातक की डिग्री की अर्हता प्राप्त की है, परास्नातक डिग्री के लिए 147 छात्र, एकीकृत परास्नातक डिग्री के लिए 34 छात्र और पीएचडी डिग्री के लिए 44 छात्र पात्र हैं।

     

     

    विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कुल 26 पदक, नौ विशिष्टता प्रमाण-पत्र और 10 इन्फोसिस फाउंडेशन उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए।

    उन्होंने बताया कि कुल 501 छात्र और 408 छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई।

    उपराज्यपाल (विश्वविद्यालय के कुलाधिपति) ने जम्मू हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण
    Next Article 16 से 23 फरवरी तक होगा स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.