Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे: राष्ट्रपति
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राष्ट्रीय

    एआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे: राष्ट्रपति

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एआई में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे: राष्ट्रपति 

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और ‘मशीन लर्निंग’ के क्षेत्र में दूरगामी प्रगति के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे।

    मुर्मू ने कहा कि केंद्र उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रहा है और यह गर्व की बात है कि रांची स्थित ‘बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’, मेसरा 2023 में संबंधित पाठ्यक्रम शुरू कर इस क्षेत्र में अग्रणी है।

     

     

    मुर्मू ने बीआईटी मेसरा के ‘प्लेटिनम’ जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘एआई एवं मशीन लर्निंग में दूरगामी प्रगति की अपेक्षा के साथ भविष्य में बड़े बदलाव होंगे। भारत सरकार उच्च शिक्षा में एआई को एकीकृत करने के लिए कदम उठा रही है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पैदा किए जा रहे अवसरों को हाशिए पर पड़े समुदायों को भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए और किए जा रहे बड़े परिवर्तन का लाभ सभी को मिलना चाहिए।’’

     

     

    हालांकि, उन्होंने नवोन्मेषकों और उद्यमियों को पारंपरिक समुदायों के ज्ञान आधार को नजरअंदाज न करने के लिए आगाह करते हुए कहा, ‘‘अकसर, समस्याओं को बड़े तकनीकी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होती।’’

    राष्ट्रपति ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और उद्यमिता को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

     

     

    राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार को झारखंड पहुंची थीं और उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया। उनके दौरे के मद्देनजर झारखंड की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा अध्यक्ष से मिला राष्ट्र संवाद टीम
    Next Article श्रीराम मंदिर स्थापना के पांचवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 फरवरी को भव्य शोभायात्रा सह नगर भ्रमण

    Related Posts

    वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे

    May 12, 2025

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    May 12, 2025

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा के मृतक परिवार से मिलने पहुंचा जिला कांग्रेस, हरहाल में न्याय दिलाएगी कांग्रेस पार्टी – आनन्द बिहारी दुबे

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.