Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा के साथ संस्कृति, सभ्यता और संस्कार का ज्ञान देना विद्यालय की भी जिम्मेवारी: दिनेश कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    शिक्षा के साथ संस्कृति, सभ्यता और संस्कार का ज्ञान देना विद्यालय की भी जिम्मेवारी: दिनेश कुमार

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा के साथ संस्कृति, सभ्यता और संस्कार का ज्ञान देना विद्यालय की भी जिम्मेवारी: दिनेश कुमार

    सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में मना मातृ पितृ पूजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    श्री श्री योग वेदांत सेवा समिति जमशेदपुर के द्वारा सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के सभागार में विधालय के बच्चो और अभिभावकों के संग मनाया गया मातृ पितृ पूजन दिवस, ज्ञात हो की 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन का आयोजन होता है लेकिन बच्चों को पूर्व से ही जागरूक करने के उद्देश्य संस्था के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के बच्चो ने अपने अपने माता पिता को तिलक, वंदन, माला पहनने के साथ आरती कर माता पिता का आशीष ले कर मातृ पितृ पूजन किया, माता पिता ने भी अपने बच्चो को प्यार और दुलार दे कर आशीष दिया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार उपस्थित थे, उन्होंने अपने संबोधन में कहा की विधालय सिर्फ शिक्षा का मंदिर नही संस्कार, संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान अर्जित करने का केंद्र है, इन चीजों का जान देना भी विद्यालय की जिम्मेवारी, दिनेश कुमार ने बताया की माता पिता पाल पोस कर बच्चो को बड़ा करते है और बच्चे बड़े होने के बाद अपने माता पिता को यह कहते हुए भी सुनाई देते है की आपने मेरे लिए क्या किया, ये तो आपकी जिम्मेवारी थी, पूरे भारत में वृद्ध आश्रम की संख्या में लगातार बढ़तोरी हो रही यह हमारे संस्कृति के लिए यह बहुत ही घातक है, बूढ़े होने पर माता पिता को बच्चो की जरूरत रहती है इसलिए माता पिता के प्रति प्रेम और ध्यान हमेशा बने रहना चाहिए।

     

    योग वेदांत सेवा समिति की अर्चना सिंह ने बच्चो को मातृ पितृ पूजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया की पौराणिक कथा में भी यह बताया गया है शिव पार्वती की पूजा भगवान गणेश ने ब्रम्हांड पूजा के रूप में की थी, इसलिए भगवान गणेश की पूजा प्रथम की जाती है, साथ ही आज दिव्य प्रेरणा प्रकाश प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाने वाले बच्चों में शिवम् कुमार, आयुषी कुमारी, अंश कुमार, नंदनी कुमारी, अंकिता निषाद को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने किया और संस्था की ओर से माला कुमारी, प्रीति उपस्थित थी, धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्रधानध्यापक अमित कुमार सिंह ने किया, कार्यक्रम में शिक्षिका त्रिलोचन कौर, सीमा, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, अनुसुइया कुमारी, हीरादास मानिकपुरी, ऋचा मिश्रा, कौशिक दत्ता, रेखा कुमारी, तारकेश्वरी देवी, सुमन सिंह,

    शिक्षा के साथ संस्कृति सभ्यता और संस्कार का ज्ञान देना विद्यालय की भी जिम्मेवारी: दिनेश कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमर्थकों की मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एवं कुणाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    Next Article विधायक प्रतिनिधि बनने के बाद पप्पू सिंह ने विद्यानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.