Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली-एनसीआर के दो स्कूलों को बम की धमकी
    Headlines राष्ट्रीय शिक्षा

    सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली-एनसीआर के दो स्कूलों को बम की धमकी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली-एनसीआर के दो स्कूलों को बम की धमकी

    नयी दिल्ली: दिल्ली के एक प्रमुख कॉलेज और दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के दो स्कूलों को शुक्रवार को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए बम निरोधक इकाइयों और श्वान दस्तों को तैनात किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    धमकी भरे ईमेल दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मयूर विहार में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल एवं नोएडा में शिव नादर स्कूल को भेजे गए।

    पुलिस उपायुक्त (नोएडा) राम बदन सिंह ने बाद में कहा कि शिव नादर स्कूल में छानबीन की गई लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

     

     

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह सात बजकर 42 मिनट पर सेंट स्टीफेंस कॉलेज को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। हमारे बम निरोधक और श्वान दस्ते पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।’’

    पूर्वी दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने कहा कि मयूर विहार फेज-1 में एल्कॉन इंटरनेशनल स्कूल के अधिकारियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर पुलिस को सूचित किया कि उन्हें परिसर में बम होने के बारे में एक ईमेल मिला है।

     

     

    अधिकारी ने कहा कि कई टीम परिसर की जांच कर रही हैं।

    पुलिस उपायुक्त (नोएडा) सिंह ने बताया कि पुलिस को शिव नादर स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली थी। श्वान दस्ता, बम निरोधक इकाइयां, दमकल अधिकारी और पुलिस की टीम परिसर में पहुंचीं और जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    उन्होंने कहा, ‘‘यह एक फर्जी ईमेल था, संभवत: किसी छात्र ने भेजा हो।’’

     

     

    प्रधानाचार्य अंजू सोनी ने छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा कि स्कूल शुक्रवार को तलाशी के लिए बंद रहेगा।

    उन्होंने कहा, ‘‘आपके साथ यह जानकारी साझा करना चाहते हैं कि हमें स्कूल परिसर में छात्रों की सुरक्षा को लेकर धमकी मिली है। इसलिए, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम तलाशी अभियान पूरा करने के उद्देश्य से पूरे दिन के लिए स्कूल बंद कर रहे हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंसा की पराकाष्ठा
    Next Article अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने वाले विहिप के नेता कामेश्वर चौपाल का निधन

    Related Posts

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    June 14, 2026

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    June 14, 2026

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.