Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को विभागीय रिपोर्ट सौंपी, राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को विभागीय रिपोर्ट सौंपी, राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को विभागीय रिपोर्ट सौंपी, राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित

    ग्रामीण विकास विभाग की तरह स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी आपको उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा, जनता को बेहतरीन सुविधाएं मिलनी चाहिए: के.सी. वेणुगोपाल

    गरीबों तक अनाज की आपूर्ति और आपदा पीड़ितों की सहायता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: के.सी. वेणुगोपाल

    दिल्ली चुनाव तक यहीं रहकर पार्टी के लिए काम करें: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    झारखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए चारों मंत्रियों को बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश: के.सी. वेणुगोपाल

    स्वास्थ्य विभाग को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए दिन-रात कर रहा हूं मेहनत: मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

    **********************
    झारखंड सरकार के माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल जी से मुलाकात कर अपने स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। इस दौरान मंत्री जी ने विभागीय कार्यों, प्रगति और चुनौतियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि ये विभाग काफी बड़े हैं, लेकिन जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य कर रहे हैं।

    मंत्री डॉ. अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक, सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में विभाग में व्यापक सुधार देखने को मिल रहे हैं, जिससे झारखंड की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए वे दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

    इस मौके पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी ने मंत्री डॉ. अंसारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बेहतरीन प्रदर्शन के साथ निभाना होगा। उन्होंने मंत्री जी के पिछले कार्यकाल में ग्रामीण कार्य विभाग में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और अपेक्षा जताई कि उसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ वे स्वास्थ्य, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं आपदा प्रबंधन विभागों में भी कार्य करेंगे।

    वेणुगोपाल जी ने कहा कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का कार्यक्षेत्र बहुत व्यापक है, और इसकी योजनाओं का लाभ राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक निर्बाध रूप से पहुंचाना आवश्यक है। कोई भी गरीब परिवार अनाज से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए मंत्री जी को प्रभावी योजनाएं लागू करनी होंगी।

    इसी तरह, आपदा प्रबंधन विभाग एक संवेदनशील और अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस विभाग को अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता मिल सके और उन्हें सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले।

    इस अवसर पर झारखंड के बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला जी भी उपस्थित थे। उन्होंने पूर्व में कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर खेद प्रकट किया और माफी मांगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे कांग्रेस के साथ पूरी निष्ठा से जुड़े रहेंगे और दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।

    वेणुगोपाल जी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने उमाशंकर अकेला जी को सलाह दी कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण से कार्य करें। इसके साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि झारखंड में कांग्रेस के चारों मंत्री मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करें, ताकि पार्टी को पूरे राज्य में एक मजबूत संदेश मिले और संगठन को और सशक्त किया जा सके।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अंत में आश्वासन दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे। झारखंड के नागरिकों को स्वास्थ्य, खाद्य एवं आपदा राहत योजनाओं का लाभ देने के लिए वे लगातार कार्यरत रहेंगे और हर संभव सुधार करेंगे।

    इसके अलावा, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को दिल्ली चुनाव तक यहीं रहकर पार्टी के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव महत्वपूर्ण हैं, और पार्टी को मजबूत करने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मंत्री जी ने इसे स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में योगदान देंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर: 1 वर्ष से जल टंकी है खराब,ग्रामीणों को भारी पानी की किल्लत
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    April 29, 2026

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    April 29, 2026

    ङ

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता में निर्माणाधीन बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त हुए विधायक

    विधायक संजीव सरदार ने पोटका प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर की जनगणना और विकास कार्यों की गहन समीक्षा

    ङ

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.