Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार सरकार परियोजनाओं को शुरू करने के लिए ‘‘मिशन मोड’’ में: मुख्य सचिव
    Headlines बिहार राष्ट्रीय

    बिहार सरकार परियोजनाओं को शुरू करने के लिए ‘‘मिशन मोड’’ में: मुख्य सचिव

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ के तहत सभी जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे
    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार सरकार परियोजनाओं को शुरू करने के लिए ‘‘मिशन मोड’’ में: मुख्य सचिव

    पटना: बिहार के मुख्य सचिव ने कहा है कि 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं पर काम जल्द शुरू हो, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ‘‘मिशन मोड’’ में काम कर रही है। इन परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वर्तमान में जारी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान की गई है।

    मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा कि 100 से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है और विधानसभा चुनाव से काफी पहले काम शुरू करने की योजना है।

     

     

    मीणा ने कहा, ‘‘29 जनवरी तक कुल 168 परियोजनाओं की घोषणा की गई थी। इनमें से 103 के लिए आवश्यक मंजूरी दी जा चुकी है, जिनकी कुल लागत 11,000 करोड़ रुपये से अधिक है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि फरवरी तक ऐसी सभी परियोजनाओं के लिए मंजूरी दे दी जाए, ताकि अप्रैल तक निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाए और जून तक जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाए।’’

    मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘हम ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे हैं ताकि विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही काम शुरू हो जाए।’’

    बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

     

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यव्यापी ‘प्रगति यात्रा’ के तहत सभी जिलों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। कुमार की यह ‘प्रगति यात्रा’ एक महीने पहले शुरू हुई थी।

    मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘परियोजनाएं कुल 18 विभागों की हैं। अधिकांश परियोजनाएं बिहार में विकास के अगले स्तर को दर्शाती हैं, जिसने पहले से ही बुनियादी ढांचे में काफी प्रगति की है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार की जेएमएमएसवाई योजना के लिए बंगाल के आवेदक ने 94 आवेदन दाखिल किए
    Next Article सरकार ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ विधेयक पर तेज गति से कदम बढ़ाया: राष्ट्रपति मुर्मू

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित

    मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश

    जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण

    नाला में आदिवासी संस्कृति संरक्षण हेतु पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.