Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार की जेएमएमएसवाई योजना के लिए बंगाल के आवेदक ने 94 आवेदन दाखिल किए
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय झारखंड

    झारखंड सरकार की जेएमएमएसवाई योजना के लिए बंगाल के आवेदक ने 94 आवेदन दाखिल किए

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड सरकार की जेएमएमएसवाई योजना के लिए बंगाल के आवेदक ने 94 आवेदन दाखिल किए

    बोकारो:  पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति ने अधिकारियों को धोखा देने के लिए एक ही बैंक खाते का उपयोग करते हुए झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के लिए विभिन्न स्थानों से 94 आवेदन जमा किए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

     

     

     

    जेएमएमएसवाई झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसके तहत राज्य सरकार हर महीने 18-50 वर्ष की आयु वर्ग की लगभग 56 लाख महिलाओं को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन की चुनावी जीत का काफी श्रेय जेएमएमएसवाई को भी दिया जाता है।

     

     

    पिछले साल अगस्त में शुरू की गई इस योजना के तहत शुरुआत में 18-50 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1,000 रुपये दिए गए और विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की।

     

    एक अधिकारी ने कहा, “बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय राव ने धोखाधड़ी से जेएमएमएसवाई का लाभ प्राप्त करने के प्रयासों का पर्दाफाश किया है और आदेश दिया है कि ऐसे आवेदकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, जिनमें अलग-अलग स्थानों पर एक ही खाते से 94 आवेदन दाखिल करने वाला पश्चिम बंगाल का एक आवेदक भी शामिल है।”

     

    अधिकारी ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करके महिलाओं को सशक्त बनाना है, लेकिन जांच में पता चला है कि इसके लाभों का दुरुपयोग करने के लिए धोखाधड़ी की जा रही है।

     

     

    अधिकारी ने बताया, “पश्चिम बंगाल के यूसुफ नामक व्यक्ति ने एक ही बैंक खाते का उपयोग करके जेएमएमएसवाई के लिए विभिन्न नामों से 94 आवेदन दाखिल किए थे। जिले के विभिन्न ब्लॉक से जमा किए गए इन आवेदनों की नियमित भौतिक सत्यापन प्रक्रिया के दौरान संदेह पैदा हुआ।”

     

    बोकारो के उपायुक्त के अनुसार, इनमें से 49 आवेदन चंदनकियारी से, 20 कसमार से, 12 बेरमो से और सात गोमिया से दायर किए गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ दौरा रद्द: 5 फरवरी को प्रयागराज नहीं जाएंगे पीएम मोदी
    Next Article बिहार सरकार परियोजनाओं को शुरू करने के लिए ‘‘मिशन मोड’’ में: मुख्य सचिव

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.