Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड संथाल परगना

    जामताड़ा जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिले में आन बान और शान से लहराया तिरंगा

    गांधी मैदान में माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड डॉ इरफान अंसारी ने किया झंडोतोलन;

    समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने किया झंडोतोलन

    विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली गई झांकियों ने सबके मन को मोहा

    आज दिनांक 26.01.2025 को गणतंत्र दिवस पावन एवं पुनीत अवसर पर जिले भर में हर्षोल्लास झंडोतोलन किया गया।

    जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड के द्वारा पैरेड निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।

    इससे पूर्व प्रोटोकॉल के अनुसार गांधी मैदान में सबसे पहले शहर के विभिन्न स्थानों में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) एवं तत्पश्चात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) पहुंचे। उन्होंने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पण कर वीर शहीदों को नमन किया एवं सलामी मंच पर पहुंचे।

    वहीं निर्धारित समय के अनुसार मुख्य अतिथि माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी वीर कुंवर सिंह, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा एवं सिदो कान्हो प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी मैदान पहुंचे एवं शहीद बेदी पर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात माननीय मंत्री सलामी मंच पर पहुंचे व सलामी ली। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी द्वारा पैरेड निरीक्षण वाहन में सवार होकर पैरेड का निरीक्षण किया गया एवं झंडोतोलन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं अपने विभाग एवं जिले की उपलब्धियों से अवगत कराया।

    ◼️ _*समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने किया झंडोतोलन*_

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी , जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा अपने आवासीय कार्यालय एवं समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई। इससे पूर्व उन्होने गांधी मैदान में मुख्य समारोह में भाग लिया।

    _*उपायुक्त ने जिलेवासियों को दीं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*_

    उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में न जाने कितनों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें यह आजादी मिली। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, इसी लिए हम सभी देशवासी प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाते हैं। उन्होंने सबों से अपील कर कहा कि राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को बनाए रखने में शत प्रतिशत अपना योगदान दें।

    वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने अपने आवासीय कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में झंडोतोलन किया एवं तिरंगे को सलामी दी।

    वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन ने झंडोतोलन किया, वहीं जिला एवं प्रखंड के अन्य सरकारी कार्यालयों में संबंधित कार्यालय प्रधान के द्वारा झंडोतोलन किया गया एवं तिरंगे को सलामी दी गई।

    _*गांधी मैदान में विभिन्न विभागों ने निकाली आकर्षक झांकी, सबके मन को मोहा*_

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान जामताड़ा में मार्च पास्ट एवं मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी के अभिभाषण के उपरांत कुल 14 विभागों के द्वारा विभिन्न थीम आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गई झांकी में समग्र शिक्षा, समावेशी शिक्षा से अवगत कराया गया। स्कूली बच्चे बच्चियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों कला संस्कृति, खेल कूद, पारंपरिक नृत्य, जूडो कराटे आदि के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सबों के मन को मोहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नशा मुक्ति थीम पर आधारित तो वन विभाग के द्वारा वनों के अत्यधिक कटाई, वन्य जीवों के होने वाले नुकसान उनकी सुरक्षा को लेकर अवेयरनेस किया गया। इसके अलावा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि एवं आत्मा, आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा योजना आधारित, परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा माह पर आधारित, पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम पर आधारित, उत्पाद एवं मद्य निषेध के द्वारा नशा मुक्ति के अलावा अग्निशमन विभाग के द्वारा आग लगने पर किए जाने वाले बचाव एवं सावधानी को लेकर बेहद जागरूकता परक प्रदर्शन किया गया।

    *_झांकी एवं प्लाटून मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटूनों को माननीय मंत्री डॉ इरफान अंसारी के द्वारा गांधी मैदान में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।_*

    _*इस अवसर पर*_ गांधी मैदान में उपरोक्त के अलावा जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधारानी सोरेन, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय समस्त पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ 2025: त्रिवेणी संगम पर मैरी कॉम ने लगाई आस्था की डुबकी, मेले का लिया आनंद
    Next Article गंदे और बदबूदार पानी की हो रही आपूर्ति:पवन अग्रवाल

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.