Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित।

    *★ गणतंत्र दिवस परेड में एनसीसी बालिका +2, दुमका और झांकियों में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को मिला पहला पुरस्कार।*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया एवं सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर राज्य की जनता को संबोधित किया। मौके पर विधायक श्री बसंत सोरेन, विधायक श्री आलोक कुमार सोरेन, विधायक डॉ० लुईस मरांडी, पूर्व मंत्री श्री बादल पत्रलेख, संताल परगना के आयुक्त श्री लालचंद दादेल, आईजी श्री क्रांति कुमार, डीआईजी श्री अंबर लकड़ा, जिला के उपायुक्त श्री आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर सिंह खेरवार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस पावन अवसर पर पुलिस लाइन मैदान, दुमका स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह में जिले के स्व० पतरू राय की आश्रित पत्नी श्रीमती परवतिया देवी (ग्राम- परसदाहा, प्रखण्ड- सरैयाहाट, जिला- दुमका) को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली एनसीसी +2 (बालिका) दुमका को प्रथम , आईआरबी- 01 जामताड़ा महिला प्लाटून को द्वितीय और गृह रक्षा वाहिनी दुमका को तृतीय पुरस्कार से नवाजा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने फर्स्ट इन कमांड, परीक्ष्यमान सहायक पुलिस अधीक्षक दुमका डॉ. मोहम्मद सैयद मुस्तफा हाशमी, सेकंड इन कमांड, परीक्ष्यमान सहायक पुलिस उपाधीक्षक दुमका श्री आकाश भारद्वाज एवं राष्ट्रगान में संत टेरेसा उच्च विद्यालय, दुमका और बैंड में हजारीबाग पुलिस अकादमी को सम्मानित किया।

    *_इन विभागों की झांकियों को मिला पुरस्कार_*

    ◆ प्रथम पुरस्कार- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

    ◆ द्वितीय पुरस्कार- वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जिला ग्रामीण विकास शाखा, दुमका

    ◆ तृतीय पुरस्कार- पुलिस विभाग, दुमका

    *_मुख्यमंत्री के हाथों इन कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र_*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिसमें रानी सोरेन, स्वाती राज, राजू बांद्रा, मेघा बेसरा, पवन कुमार मिश्रा, बासुकीनाथ चतुर्वेदी, अर्पिता प्रसाद, बसंती हेंब्रम शामिल रहें।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने 76 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.