Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को बना दिया है अपराधियों का अड्डा:डॉ रविन्द्र राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को बना दिया है अपराधियों का अड्डा:डॉ रविन्द्र राय

    एसडीओ की अमानवीय रवैये और आक्रामकता ने प्रशासन के दोहरे मापदंड को उजागर किया है:डॉ रविन्द्र राय
    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को बना दिया है अपराधियों का अड्डा:डॉ रविन्द्र राय

    एसडीओ की अमानवीय रवैये और आक्रामकता ने प्रशासन के दोहरे मापदंड को उजागर किया है:डॉ रविन्द्र राय

    *डॉ. राय ने सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो भाजपा सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय ने जमशेदपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने झारखंड में बढ़ते उग्रवाद, अपराध और अधिकारियों की मनमानी पर चिंता व्यक्त की। डॉ. राय ने कहा कि झारखंड में उग्रवादी गतिविधियां फिर से सिर उठा रही हैं। पुलिस छापेमारी कर रही है, उग्रवादियों को मारा जा रहा है और अवैध एके-47 जैसे हथियार बरामद हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी स्थितियां, जो पहले नहीं दिख रही थीं, अचानक फिर से जंगलों और गांवों में क्यों पैदा हो रही हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी मौजूद रहे। डॉ रविन्द्र राय ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया। कहा कि राजधानी रांची से लेकर धनबाद और जमशेदपुर तक हत्या की घटनाएं बढ़ गई हैं। व्यापारियों, महिलाओं और आम जनता में जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है। यह सरकार अपराधियों को रोकने में पूरी तरह अक्षम साबित हो रही है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को अपराधियों का अड्डा बना दिया है।

     

     

    डॉ. राय ने कुछ प्रशासनिक अधिकारियों पर सत्ता के प्रभाव में आकर अनुशासनहीनता और मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष रूप से जमशेदपुर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यालय के समक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं आमजनों के गाड़ी की हवा निकालने की घटना और एसडीओ की अमानवीय रवैये और आक्रामकता ने प्रशासन के दोहरे मापदंड को उजागर किया है। कहा कि हम जनता के हित में काम करने वाले अधिकारियों का सम्मान करते हैं, लेकिन जो अधिकारी कानून व्यवस्था को मजाक बनाकर सत्तारूढ़ दलों के हित साधने में लगे हैं, वे अपने कर्तव्यों को भूल रहे हैं, ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।झामुमो-कांग्रेस के नेता अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी करें, तब कोई कार्रवाई नहीं होती। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम जनता पर सितम किया जाता है।

     

     

    डॉ. राय ने सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो भाजपा सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि हम सरकार को समय देना चाहते हैं, लेकिन बेलगाम अधिकारी और राजनीतिक हस्तक्षेप प्रशासन को पंगु बना रहे हैं। कानून सबके लिए समान होना चाहिए। सत्तारूढ़ दलों को संरक्षण और विपक्ष पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के पास आज भी इतनी ताकत है कि सरकार की नीतियों और प्रशासनिक गलतियों को खुली चुनौती दे सकती है।

    झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड को बना दिया है अपराधियों का अड्डा:डॉ रविन्द्र राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका डीसी ने निशुल्क साइकिल वितरण हेतु किया समीक्षात्मक बैठक
    Next Article बिहार: मोकामा में गोलीबारी मामले में वांछित पूर्व विधायक अनंत सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण किया

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.