Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग की झलक, भव्य युद्ध सीन में जुटे कलाकार
    Breaking News Headlines सिनेमा

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग की झलक, भव्य युद्ध सीन में जुटे कलाकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ऋषभ शेट्टी की आगामी पैन-इंडिया फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर क्रू और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को शामिल किया है। हाल ही में शूट हो रहे एक भव्य युद्ध सीन की झलक ने दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है।

     

     

    ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कर्नाटक के ऐतिहासिक कदंब युग पर आधारित है। कदंब वंश भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, जो अपनी अद्वितीय वास्तुकला और सांस्कृतिक योगदान के लिए जाना जाता है। इसे भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता है, और इस फिल्म के जरिए उस दौर की भव्यता और ऐतिहासिकता को पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।

    फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी ने खासतौर पर एक साल तक कलारीपयट्टू में प्रशिक्षण लिया। यह केरल में उत्पन्न दुनिया की सबसे पुरानी और वैज्ञानिक मार्शल आर्ट्स में से एक है। उनकी इस तैयारी से युद्ध के दृश्यों में वास्तविकता और रोमांच का समावेश देखने को मिलेगा। इससे पहले ‘कांतारा’ ने दर्शकों को भूत कोला महोत्सव से परिचित कराया था। यह भारत के तुलु-भाषी क्षेत्रों में आत्माओं और देवताओं को समर्पित एक विशेष नृत्य और पूजा समारोह है। इस बार ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कदंब युग की भव्यता को पर्दे पर लाने का प्रयास करेगा।

    ऋषभ शेट्टी की पिछली फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। यह यश स्टारर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी है। इसे 54वें आईएफएफआई में भारतीय पैनोरमा सेक्शन के तहत दिखाया गया था, जहां इसे सिल्वर पीकॉक – स्पेशल जूरी अवार्ड से नवाजा गया। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का हालिया पोस्टर और युद्ध सीन की झलक ने इसे दर्शकों के बीच और भी चर्चा का विषय बना दिया है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या डोनाल्ड ट्रंप का चीन के प्रति नरम रुख भारत के लिए बन सकता है परेशानी का सबब?
    Next Article इंडोनेशिया मास्टर्स: सात्विक-चिराग की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    July 11, 2026

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    July 11, 2026

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.