Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स ने अपने ट्रकों को हाइड्रोजन से सड़कों पर दौड़ाने की योजना बनाई
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स ने अपने ट्रकों को हाइड्रोजन से सड़कों पर दौड़ाने की योजना बनाई

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स ने अपने ट्रकों को हाइड्रोजन से सड़कों पर दौड़ाने की योजना बनाई

    एजेंसी

    देश की दिग्गज ऑटोमेकर टाटा मोटर्स ने अपने ट्रकों को हाइड्रोजन से सड़कों पर दौड़ाने की योजना बनाई है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि टाटा मोटर्स हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन से चलने वाले ट्रकों को मार्च तिमाही में शुरुआती स्तर पर सड़कों पर उतारेगी।

    नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत, टाटा मोटर्स पायलट प्रोजेक्ट के तहत IOCL के साथ मिलकर 18 महीने के लिए तीन मार्गों पर ट्रक चलाएगी। ग्लोबल ऑटो एक्सपो में, टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन द्वारा ऑपरेट होने वाले ट्रक की पहली झलक दिखाई थी।

    टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि कंपनी दोनों प्रौद्योगिकियों हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन और ईंधन सेल इलेक्ट्रिक वाहन के लिए तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन आंतरिक दहन इंजन वाले ट्रक इसी तिमाही से सड़कों पर नजर आने लगेंगे। इसे तीन मार्गों मुंबई-पुणे, जमशेदपुर-कलिंगनगर और मुंबई-अहमदाबाद पर चलाया जाएगा।
    वाघ ने बताया कि शुरुआती स्तर पर जो अनुभव हासिल होगा उसका इस्तेमाल उत्पाद को बेहतर बनाने के साथ-साथ हाइड्रोजन ईंधन के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

    वाद्य ने कहा, ‘‘हमारे पास पहले से ही 15 इलेक्ट्रिक ईंधन सेल बसें हैं जो आईओसीएल (इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के साथ मिलकर 10 महीने से अधिक समय से चलाई जा रही हैं। ईंधन के रूप में हाइड्रोजन के इस्तेमाल के संबंध में मूल्य श्रृंखला पर बहुत काम हो रहा है।’’

    टाटा मोटर्स ने अपने ट्रकों को हाइड्रोजन से सड़कों पर दौड़ाने की योजना बनाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय के ऐलान का असर कम शुल्क पर पानी कनेक्शन देने पर विमर्श
    Next Article डॉ सुधानंद झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.