Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया, जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का वादा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया, जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का वादा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया, जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का वादा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर, 13 जनवरी :* जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार पत्रकारों से रू-ब-रू होकर अपनी योजनाओं और क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। बिस्टुपुर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जमशेदपुर क्षेत्र की विकास योजनाओं पर बात करते हुए प्रमुख तीन मुद्दों – मोहरदा जलापूर्ति योजना, मालिकाना हक और नगर निगम की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

    सरयू राय ने कहा, पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण मोहरदा जलापूर्ति योजना का द्वितीय फेज और 86 बस्तियों के मालिकाना हक के मुद्दे पर काम सही तरीके से नहीं हो पाया। उन्होंने आगे कहा, नगर निगम की स्थिति बहुत ही दयनीय है। मानगो नगर निगम का कोई कार्यालय तक नहीं है और क्षेत्र में पानी की स्थिति भी लचर है। कचरा उठाने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जो पूरे झारखंड में एक गंभीर समस्या बन चुकी है।

    उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के विभिन्न निकायों जैसे मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, कपाली नगर परिषद और आदित्यपुर नगर निगम में कचरा प्रबंधन का कोई विकल्प नहीं है। इस पर जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से इस समस्या पर गंभीरता दिखाने की अपील करते हुए कहा कि यदि, सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं देती है, तो वे एनजीटी के माध्यम से इस पर दबाव बनाएंगे।

    विधायक सरयू राय ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि कोरोना के दो वर्षों को छोड़कर, पिछले तीन वर्षों में उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। हालांकि, मोहरदा जलापूर्ति योजना और मालिकाना हक जैसे कुछ मुद्दे अधूरे रह गए हैं, जिन पर वे अगले पांच वर्षों में ध्यान केंद्रित करेंगे।

    सरयू राय ने कहा, “हमारे क्षेत्र में जनहित के कामों को पूरा करने के लिए हमें संयम और गंभीरता से काम करना होगा। मैं आश्वस्त हूं कि आगामी समय में इन समस्याओं का समाधान होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के अवास से महज 10 किमी दूर पंजानीया के रामदेव मोहली सरकारी राशन से वंचित
    Next Article साउथ ईस्टर्न रेलवे डिवीज़न कमेटी की बैठक में यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा

    Related Posts

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.