Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के अवास से महज 10 किमी दूर पंजानीया के रामदेव मोहली सरकारी राशन से वंचित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के अवास से महज 10 किमी दूर पंजानीया के रामदेव मोहली सरकारी राशन से वंचित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ इरफान अंसारी के अवास से महज 10 किमी दूर पंजानीया के रामदेव मोहली सरकारी राशन से वंचित

    राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने जामताड़ा प्रखंड के मेझिया तथा पंजानिया पंचायत का किया दौरा, प्राप्त हुई कई समस्याएं

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व खाद्य आपूर्ति मंत्री सह जामताड़ा विधानसभा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी विकास को लेकर कई बड़ी-बड़ी वादा जनता से कर रहे हैं और इसमें से कई योजनाओं को हेमंत की सरकार पूरा भी कर रही है, जिससे कहीं ना कहीं इरफान अंसारी बधाई के पात्र भी है ।लेकिन वहीं दूसरी और इन्हें के विधानसभा क्षेत्र में इनका जहां पर आवास है आवास से महज लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर पंजानिया गांव के एक टोला में रामदेव मोहली को सरकारी अनाज नहीं मिलता है। उक्त बातों की जानकारी तब पता चली जब राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने जामताड़ा प्रखंड के मेझीया तथा पंजानिया पंचायत का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि इसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र और उनके आवास से महज लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर पंजानीया के रामदेव महोली को सरकारी राशन कार्ड से नाम हटाना और उन्हें राशन नहीं मिलना मंत्री इरफान के द्वारा किए गए दर्जनों विकास कार्य को ठेंगा दिखाने में पीछा कहने से इनकार नहीं किया जा सकता है ।रामदेव मोहली बताते हैं कि आज से करीब लगभग 6 साल पहले उनके पिताजी की मौत हो गई उनके पिताजी का नाम राशन कार्ड से डिलीट करने के दौरान उनका भी नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया था। इसके बाद से आज तक उनका नाम राशन कार्ड से नहीं जोड़ा गया और उन्हें सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिलता है ।इस संबंध में राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने जामताड़ा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने का कोशिश किया तो पता चला की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जिला मुख्यालय आवश्यक मीटिंग में गए हैं। इस बात की जानकारी मौखिक रूप से पत्रकार निजाम ने पंचायती राज पदाधिकारी अशोक चौधरी को दिया ।इस पर चौधरी ने कहा कि उक्त बातों की सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दे दी जाएगी । यही नहीं राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने फोन के माध्यम से मंत्री इरफान अंसारी तथा उनके पीए अजहर अंसारी से भी संपर्क करने का कोशिश किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अब देखना दिलचस्प होगा की कब तक रामदेव मोहली का राशन कार्ड में नाम जुड़ रहा है और उन्हें सरकारी राशन कब तक प्राप्त हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड का बजट ऐतिहासिक होगा, प्रदेशवासियों को मिलेगा सीधा लाभ: डॉ. इरफान अंसारी
    Next Article जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया, जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का वादा

    Related Posts

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    July 28, 2026

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    July 28, 2026

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित: बाबूलाल, अर्जुन मुंडा, चंपाई समेत दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी

    कवि और कलम के ओपन माइक में गूंजी कविता और शायरी, नई प्रतिभाओं को मिला मंच

    आइसा का बड़ा आरोप: शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ देशभर में दमनात्मक कार्रवाई जारी

    आइसा का आरोप: देशभर में कार्रवाई की जा रही है प्रदर्शनकारी छात्रों पर

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत: असम में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही काम, 68 मौतें

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.