Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साउथ ईस्टर्न रेलवे डिवीज़न कमेटी की बैठक में यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    साउथ ईस्टर्न रेलवे डिवीज़न कमेटी की बैठक में यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साउथ ईस्टर्न रेलवे डिवीज़न कमेटी की बैठक में यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा

    जमशेदपुर लोकसभा से संबंधित विषयों को सांसद विद्युत वरण महतो ने विस्तार पूर्वक रखा

    *चतरा सासंद काली चरण सिंह ने रेलवे को क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दक्षिण पूर्व रेलवे के डिवीजन कमेटी की बैठक आज वेब इंटरनेशनल होटल में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई । उल्लेखनीय के दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन और रांची डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सांसदों एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों के बीच यह बैठक प्रत्येक 6 माह में संपन्न होती है । इस बैठक में आज सांसद बिद्युत बरण महतो, उपस्थित सांसदों में वरियतम होने के इस बैठक की अध्यक्षता की । उन्होंने प्रत्येक सांसद को एवं उनके प्रतिनिधियों को समुचित अवसर देते हुए रेलवे संबंधी उनके क्षेत्र की मांगों को समिति के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया ।आज जमशेदपुर लोकसभा से संबंधित विषयों को सांसद श्री महतो ने विस्तार पूर्वक रखा। उसने मुख्य रूप से .रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के हावड़ा जाने के क्रम में चाकुलिया में ठहराव अंत्योदय एक्सप्रेस का टाटा से पुनः शुरुआत . टाटा से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत टाटा से जयपुर के लिए सीधी रेल सेवा . टाटा से बेंगलुरु के लिए जो काटपाडी एवं तिरुपति होते हुए जाए इस प्रकार की ट्रेन सेवा की शुरुआत .चाकुलिया और धालभूमगढ़ के बीच बड़कोला में हाल्ट का निर्माण .सिदिरसाई स्टेशन की ऊंचाई बढ़ाने एवं यात्री सुविधा का विस्तार करने धालभूमगढ़ में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण गोविंदपुर और बारीगोड़ा के रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब .चांडिल, नीमड़ीह बोड़ाम पटमदा होते हुए बांदवान तक रेलवे सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखा

    *वही चतरा के सांसद काली चरण सिंह ने अपने क्षेत्र से जुड़े समस्याओं को विस्तार पूर्वक रखते हुए उसके निदान का रास्ता निकालने की बात कही
    चतरा में रेल सेवाओं का विस्तार पर चर्चा करते हुए सांसद काली चरण सिंह ने कहा वर्तमान में यात्री सुविधाएँ सीमित हैं। नई ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया, जो रांची टाटानगर से चतरा क्षेत्र तक सीधी पहुँच उपलब्ध कराए तथा चतरा क्षेत्र के कोयला खदानों और अन्य उद्योगों से उत्पादन के सुगम परिवहन हेतु माल ढुलाई के लिए विशेष रैंक पॉइंट का विकास किया जाए।चतरा को रेलवे के मानचित्र पर लाने की बात को उन्होंने गंभीरता से उठाई

    इन सभी मांगों पर रेल के महाप्रबंधक सहित पदाधिकारियों ने समुचित विचार करने का और कार्यान्वित करने का आश्वासन दिया ।
    बैठक में मुख्य रूप से ज्योतिर्मय सिंह महतो, मनीष जायसवाल ,कालीचरण सिंह, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, जोबा माझी ,आदित्य साहू, प्रदीप कुमार वर्मा के अतिरिक्त संजय सेठ, नवचरण मांझी जुएल उरांव एवं धर्मेंद्र प्रधान के सांसद प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे । रेल अधिकारियों में मुख्य रूप से रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा,
    अपर महाप्रबंधक, चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक एवं रांची रेल मंडल के मंडल प्रबंधक सहित सभी गरीब पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पूर्व सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया, जनहित के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई का वादा
    Next Article सी पी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज संपन्न, डिमना में चली मस्ती की पाठशाला

    Related Posts

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.