Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’
    Breaking News राष्ट्रीय

    दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली युवा कांग्रेस ने बिधूड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया, आवास के गेट पर लिखा ‘महिला विरोधी’

    नयी दिल्ली:  दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के संदर्भ में विवादित टिप्पणी करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया तथा उनके आवास के गेट पर कालिख से ‘महिला विरोधी’ लिख दिया।

     

     

    दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ता ‘साउथ एवेन्यू’ स्थित बिधूड़ी के आवास पर पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखीं थीं,जिन पर ‘रमेश बिधूड़ी शर्म करो’ लिखा हुआ था।

    युवा कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो के मुताबिक, संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने बिधूड़ी के आवास के बाहर लगे नेमप्लेट पर जूते भी मारे।

     

     

    लाकरा ने बिधूड़ी के आवास के मुख्य गेट पर कालिख से ‘महिला विरोधी’ भी लिखा।

    लाकरा ने कहा, ‘‘बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान की जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। भाजपा की सोच हमेशा से महिला विरोधी रही है। दिल्ली और कालकाजी के लोग भाजपा को माफ नहीं करेंगे।’’

     

     

    कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिधूड़ी ने पिछले दिनों कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस नेता ‘प्रियंका गांधी के गालों’ जैसी सड़कें बनवाएंगे।

    विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने खेद जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवह समय दूर नहीं जब भारत में पहली बुलेट ट्रेन दौड़ेगी: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article टेल्को गुरुद्वारा से सजाया गया विशाल नगर कीर्तन साकची में संपन्न

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.