Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्ता में लौटने पर ‘आप’ ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह देगी: केजरीवाल
    Headlines राजनीति

    सत्ता में लौटने पर ‘आप’ ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह देगी: केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सत्ता में लौटने पर ‘आप’ ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह देगी: केजरीवाल

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में फिर से सत्ता में आती है, तो मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने के लिए ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी।

    यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में ‘आप’ लगातार चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है।

     

     

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है। देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं, जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा।’’

    उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कल यानी मंगलवार से शुरू होगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर वहां पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे।

    उन्होंने कहा कि ‘आप’ कार्यकर्ता शहर भर के अन्य मंदिरों और गुरुद्वारों में भी पंजीकरण करेंगे।

     

     

     

    केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी पार्टी की कई कल्याणकारी योजनाओं को विफल करने का भी आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने पुलिस भेजकर महिला सम्मान योजना को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई। उन्हें ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान’ योजना को रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर भाजपा को बहुत बड़ा पाप लगेगा।’’

    केजरीवाल ने घोषणा के बाद सोशल मीडिया मंच पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘यह योजना समाज में उनके (पुजारियों एवं ग्रंथियों के) आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है।’’

    पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजीकरण प्रक्रिया के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देशों की जानकारी नहीं दी।

    केजरीवाल के साथ संवाददाता सम्मेलन में शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस पहल की सराहना की।

     

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारी संस्कृति और सभ्यता को पीढ़ियों से सहेजने और आगे बढ़ाने वाले मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को दिल्ली में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल जी का यह फैसला न केवल पुजारियों-ग्रंथियों की सेवा का सम्मान है, बल्कि हमारी विरासत को संजोने का संकल्प भी है।’’

    इस बीच, दिल्ली वक्फ बोर्ड के तहत आने वाली मस्जिदों के इमामों और मुअज्जिनों ने वेतन जारी होने में देरी को लेकर केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि (इमामों के लिए)18,000 रुपये और (मुअज्जिनों के लिए) 16,000 रुपये का उनका मासिक मानदेय डेढ़ साल से अधिक समय से विलंबित है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसान आंदोलन: डल्लेवाल की भूख हड़ताल 35वें दिन भी जारी, न्यायालय मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा
    Next Article “अंतरराष्ट्रीय मगही चौपाल-221”: साहित्यकार की नजर में विश्व मगही परिषद् पर परिचर्चा व कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

    Related Posts

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    July 16, 2026

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    July 16, 2026

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.