Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसान आंदोलन: डल्लेवाल की भूख हड़ताल 35वें दिन भी जारी, न्यायालय मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा
    Headlines राजनीति

    किसान आंदोलन: डल्लेवाल की भूख हड़ताल 35वें दिन भी जारी, न्यायालय मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    किसान आंदोलन: डल्लेवाल की भूख हड़ताल 35वें दिन भी जारी, न्यायालय मंगलवार को स्थिति की समीक्षा करेगा

    नयी दिल्ली:  जगजीत सिंह डल्लेवाल की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को 35वें दिन भी जारी है। इस बीच, उच्चतम न्यायालय 31 दिसंबर को बीमार किसान नेता को उपचार मुहैया कराने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किये गये उपायों की समीक्षा करेगा।

    पंजाब सरकार के अधिकारियों की एक टीम ने 29 दिसंबर को 70 वर्षीय किसान नेता को इलाज कराने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाने के लिए बल प्रयोग किया जाएगा।

     

     

    किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित कई मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा पर खनौरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    पंजाब सरकार के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने डल्लेवाल से मुलाकात की थी और उनसे अनुरोध किया था कि वे अनशन जारी रहने के बावजूद इलाज स्वीकार करें।

    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की अवकाशकालीन पीठ 31 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मामले की डिजिटल माध्यम से सुनवाई करेगी।

     

     

     

    शीर्ष अदालत में 21 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश है और दो जनवरी 2025 को सुनवाई फिर से शुरू होगी।

    न्यायालय ने 28 दिसंबर को डल्लेवाल को अस्पताल न ले जाने के लिए पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी और अपने बीमार नेता को इलाज उपलब्ध कराने का विरोध करने वाले आंदोलनकारी किसानों की मंशा पर संदेह जताया था।

    न्यायालय ने हालांकि राज्य सरकार को डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने के लिए राजी करने के वास्ते 31 दिसंबर तक का समय दिया है। साथ ही, स्थिति के अनुसार केंद्र से सहायता मांगने की भी छूट दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए मनमोहन सिंह के निधन का फायदा उठाया : भाजपा
    Next Article सत्ता में लौटने पर ‘आप’ ग्रंथियों और पुजारियों को 18,000 रुपये प्रतिमाह देगी: केजरीवाल

    Related Posts

    स्पेशल पब्लिक सिक्यॉरिटी बिल को लेकर आशंकाएं चिंताजनक

    July 15, 2025

    कांवड़ या हुड़दंग? आस्था की राह में अनुशासन की दरकार

    July 15, 2025

    डिजिटल-क्रांति से ही नकली नोटों पर नियंत्रण संभव

    July 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    स्पेशल पब्लिक सिक्यॉरिटी बिल को लेकर आशंकाएं चिंताजनक

    कांवड़ या हुड़दंग? आस्था की राह में अनुशासन की दरकार

    डिजिटल-क्रांति से ही नकली नोटों पर नियंत्रण संभव

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, स्कूली बच्चों को हो रही भारी परेशानी

    कुम्हार पाड़ा शनिधाम में बनेगा स्थायी भंडारा घर, विधायक प्रतिनिधि ने दिया शीघ्र निर्माण का आश्वासन

    लगातार बारिश का असर: जमशेदपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल फिर ढही, टाटा स्टील कर रहा मरम्मत कार्य

    साई मंदिर गोलीकांड में घायल युवक की मौत, पांच आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और जिंदा गोली बरामद

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.