Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में विद्युत आपूर्ति करने हेतु हिसाबी राय ने स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में विद्युत आपूर्ति करने हेतु हिसाबी राय ने स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में विद्युत आपूर्ति करने हेतु हिसाबी राय ने स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ को सौंपा ज्ञापन

    पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अधिष्ठापित राष्ट्रध्वज के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज के इर्द-गिर्द विद्युत आपूर्ति करने हेतु ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल के अध्यक्ष हिसाबी राय ने वरिष्ठ विद्युत अनुभाग अभियंता (सा•) पूर्व रेलवे पाकुड़ राजू कुमार एवं स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ लखीराम हेंब्रम को उनके कार्यालय कक्ष में ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन सौंपने के क्रम में ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला,सहसचिव सुशील साहा मौजूद थे।

     

    अपने ज्ञापन में श्री राय ने कहा है कि विगत एक वर्षों से देश की आन बान और शान राष्ट्र ध्वज रात्रि प्रहर अंधेरे में रहता है।जिससे उनका अपमान होता है।बताते चले कि विगत कई वर्षों पूर्व सौ फीट राष्ट्रीय ध्वज सम्मान के साथ उसका अधिष्ठापन तत्कालीन महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता के द्वारा तत्कालीन मंडल रेल प्रबंधक,पुर्व रेलवे हावड़ा की उपस्थिति में किया गया था।जिसकी पूर्ण व्यवस्था की गई थी।जिसके इर्द-गिर्द विद्युत आपूर्ति की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। लेकिन उक्त खम्भे तथा उसमें लगे लाइट क्षतिग्रस्त हो जाने के उपरांत एक वर्ष बित जाने पर भी किसी भी रेलवे के किसी विभाग के द्वारा उसकी सुध नहीं ली गई परिणामस्वरूप आज भी राष्ट्रीय ध्वज रात्रि प्रहर अंधेरे में लहराते रहता है। जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना अनुचित नहीं होगा।

     

    श्री राय ने उक्त पदाधिकारियों से पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में अधिष्ठापित तिरंगा झंडा के दोनों ओर बिजली के दोनों खम्भे में अविलम्ब विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग किया है।

     

    ज्ञापन सौंपने के उपरांत स्टेशन प्रबंधक श्री हेम्ब्रम ने कहा कि तिरंगे की सम्मान और उसकी साज सज्जा के लिए जो करने का होगा मैं उसे अवश्य करूंगा और अभिलंब करूंगा, क्योंकि संविधान अपनी स्थापना के 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है।इस हेतु राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हम सबों का प्रथम कर्तव्य है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजगन्नाथ मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुचारू दर्शन के लिए विशेष प्रबंध
    Next Article जमशेदपुर मानगो में नदी किनारे बसे लोगों को मिला मकान खाली करने का नोटिस

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.