Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जगन्नाथ मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुचारू दर्शन के लिए विशेष प्रबंध
    Headlines ओड़िशा धर्म

    जगन्नाथ मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुचारू दर्शन के लिए विशेष प्रबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जगन्नाथ मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी को सुचारू दर्शन के लिए विशेष प्रबंध

    पुरी: नये साल के जश्न के अवसर पर तीर्थ नगरी पुरी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) और पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हैं ताकि लोगों को दर्शन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।

    एसजेटीए ने एक बयान में कहा, ‘‘12वीं शताब्दी के इस मंदिर में दर्शन के लिए केवल सिंहद्वार से ही प्रवेश की अनुमति होगी और तीन अन्य द्वारों से निकास की व्यवस्था की गई है। सामान्य श्रद्धालुओं को सिंहद्वार के अलावा किसी अन्य द्वार से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

     

     

    हालांकि, यह व्यवस्था सेवादारों और उनके परिवार के सदस्यों पर लागू नहीं होगी तथा वे किसी भी द्वार से प्रवेश या निकास कर सकते हैं।

    एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा, ‘‘हम इस व्यवस्था के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सभी का सहयोग चाहते हैं ताकि महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) के दर्शन व्यवस्थित तरीके से किए जा सकें।’’

    उन्होंने कहा कि मंदिर में यह व्यवस्था 31 दिसंबर और एक जनवरी को लागू रहेगी।

     

     

    इसके अलावा पुरी जिला प्रशासन और पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में सिंहद्वार से लेकर ‘मार्केट स्क्वायर’ तक अवरोधक लगाए गए हैं ताकि श्रद्धालु मंदिर में व्यवस्थित तरीके से प्रवेश कर सकें।

    उप महानिरीक्षक चरण सिंह मीना ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के लिए 60 पलटन (एक पलटन में 30 जवान होते हैं) को तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण और प्रबंधन के लिए कम से कम 10 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 33 पुलिस उपाधीक्षक, 62 निरीक्षक, 245 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद : तंबाकू नहीं देने पर अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को मार दी गोली
    Next Article पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में विद्युत आपूर्ति करने हेतु हिसाबी राय ने स्टेशन प्रबंधक रेलवे पाकुड़ को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    आचार्य महाप्रज्ञ का 106 वां जन्म दिवस- 23 जून, 2025 नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    June 23, 2025

    इसराइल-ईरान संघर्ष और भारत की रणनीतिक चुनौती

    June 23, 2025

    नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    June 23, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इसराइल-ईरान संघर्ष और भारत की रणनीतिक चुनौती

    आचार्य महाप्रज्ञ का 106 वां जन्म दिवस- 23 जून, 2025 नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    नया मानवः नया विश्व के प्रणेता थे आचार्य महाप्रज्ञ

    तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़े विश्व को शांति की तलाश

    तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर खड़े विश्व को शांति की तलाश निशिकांत ठाकुर

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू करेंगे 24 को समीक्षा बैठक

    काफी शोरगुल के बीच साकची गुरुद्वारा प्रधान पद पर हरविंदर सिंह मंटू काबिज

    भूमिहार महिला समाज द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    वन विभाग के एक आँख में काजल, एक आँख में सूरमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.