Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्कर्म करने वालों के हृदय में होता हैं भगवान का वास: वृजनंदन शास्त्री
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति शिक्षा

    सत्कर्म करने वालों के हृदय में होता हैं भगवान का वास: वृजनंदन शास्त्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सत्कर्म करने वालों के हृदय में होता हैं भगवान का वास: वृजनंदन शास्त्री

    बेल पत्र में अखंड लक्ष्मी का वास होता है- कथावाचक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा स्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को वृन्दावन से पधारे स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने व्यास पीठ से शिव-पार्वती विवाह, पार्वती तप, शिव आराधना एवं नंदीश्वर महिमा का सुंदर व्याख्यान करते हुए कहा कि जिसके जीवन में सरलता व भोलापन उतरता है वही भोलेनाथ का सच्चा भक्त होता है। व्रति को झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। व्रति को दुर्व्यसनों को छोड़ने का संकल्प भी लेना चाहिए। लक्ष्मी के आठ प्रकारों के बारे में वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि बेल पत्र में अखंड लक्ष्मी का वास होता है।

     

    उन्होंने कहा कि भगवान का उन्हीं लोगों के हृदय में वास होता है जो सत्कर्म करते हैं। अनैतिक कमाई का लाभ तो कोई भी उठा सकता है लेकिन तुम्हारे अनैतिक कर्मों को तुम्हें ही भोगना होगा। कथावाचक ने कहा अगर गन्ने के रस से शिव लिंग का अभिषेक करते हैं तो धन प्राप्ति होती है। अगर धन होगा तो धर्म की ध्वजा धर्म की अविरल धारा शिव भक्ति अपने आप निरंतर बहती रहेगी। इस कारण गन्ने के रस से शिव अभिषेक सबसे उत्तम है।।

     

     

    कथा के दौरान प्रसंग के आधार पर कलाकारों ने जीवंत झांकी प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोहा। शिव कथा के दौरान हुए भजन संगीत कार्यक्रम एवं धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। इसका आयोजन यजमान किरण-उमाशंकर शर्मा द्धारा किया गया हैं। महाराज जी चौथे दिन रविवार को श्री गणेश प्रकट एवं नंदी महिमा का प्रसंग सुनायेंगे। शनिवार के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा, संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, गणेश शर्मा, रामानन्द शर्मा, जयप्रकाश, गोविन्दा शर्मा, श्रवण शर्मा, शिव शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, भारत शर्मा, आशीष शर्मा, आनंद शर्मा का योगदान रहा।

     

    शनिवार को विभिन्न राजनीतिक एंव सामाजिक संगठन के गणमान्य क्रमशः सुधांशु ओझा, अजय कुमार, राजीव रंजन, उमेश शाह, उज्ज्वल चक्रवर्ती, शैलेंद्र सिंह, महेश कुंडू, सुबोध श्रीवास्तव, लल्लन पांडे, मुकेश मित्तल, अनुराग जायसवाल, अजय गुप्ता, अविनाश सिंह राजा, देवेंद्र सिंह, हरि किशोर तिवारी, पप्पू सिंह, संजय बाजपाई, विकाश सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, मेनका सरदार, प्रभाकर सिंह, प्रवीण पटेल, नंद किशोर अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, विकास सिंह, नीरज सिंह, राणा डे, अमित अग्रवाल, बॉबी शर्मा, अजय श्रीवास्तव, सानंद गौर मुखर्जी, अभिमन्यू सिंह, अमित सिंह, काजू सांडिल, सदानंद, मनोज वाजपेयी, मोंटी, आलोक, संजय, अविनाश सिंह राजा, अभय परमार आदि ने शिव के दरबार में हाजरी लगायी और कथा का आनन्द लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविराट दीप महायज्ञ की ज्योति से जगमगाया जमशेदपुर
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.