Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर फुरकान अंसारी का शोक संदेश: “देश के लिए अपूरणीय क्षति, उनकी सादगी और सेवा सदैव प्रेरणा देती रहेगी”
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर फुरकान अंसारी का शोक संदेश: “देश के लिए अपूरणीय क्षति, उनकी सादगी और सेवा सदैव प्रेरणा देती रहेगी”

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर फुरकान अंसारी का शोक संदेश: “देश के लिए अपूरणीय क्षति, उनकी सादगी और सेवा सदैव प्रेरणा देती रहेगी”
    ओम प्रकाश शर्मा, रांची/जामताड़ा : झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन भारतीय राजनीति और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके अद्वितीय नेतृत्व और आर्थिक नीतियों ने भारत को नई दिशा दी।
    फुरकान अंसारी ने डॉ. सिंह के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “आपके साथ काम करना मेरे लिए न केवल सौभाग्य था, बल्कि हर पल आपसे सीखने का अवसर भी मिला। आपकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। देश आपके योगदान को हमेशा याद रखेगा।”
    उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
    फुरकान अंसारी ने डॉ. मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में लागू की गई नीतियों ने देश को आर्थिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 1991 के आर्थिक सुधारों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया।
    अंसारी ने यह भी कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और धैर्य उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता थी। उन्होंने न केवल राजनीति में एक नया मानदंड स्थापित किया, बल्कि हर चुनौती का सामना धैर्य और बुद्धिमत्ता के साथ किया। उनकी निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
    फुरकान अंसारी ने अंत में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा और उनका नाम भारतीय राजनीति के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं की हुई साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक
    Next Article कांग्रेस ने दिया रिम्स,अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मैं झारखंड को रिम्स 2 की सौगात दे रहा हूँ” – डॉ. इरफान अंसारी

    Related Posts

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    October 25, 2026

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    October 25, 2026

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    दुर्गा पूजा में बेहतर सुरक्षा के लिए काण्ड्रा थाना प्रभारी का अभिनंदन

    आदित्यपुर सार्वजनिक काली पूजा 54वें वर्ष में

    एस टाइप मैदान में पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    300 सीएफटी के चालान पर 700 से 800 सीएफटी बालू, छह हाइवा जब्त

    जल्द होगी जमीन की मापी : ईचागढ़ थाना प्रभारी

    जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.