Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर । बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास एवम् शांतिकुंज प्रतिनिधि ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के माध्यम से किया।
    झारखंड एवं राष्ट्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस शिविर में झारखंड के सभी जिलों के हजारों युवक-युवतियों को नवजागरण हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें नारी शक्ति के उत्थान एवं युवा शक्ति के मिशन के प्रयत्नों और कार्यक्रमों पर विशेष रूप से गहन मंथन हुआ एवं शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
    शुभारंभ के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास ने नारी सशक्तिकरण की महत्ता बताते हुए कहा कि नारी- परिवार,समाज एवं राष्ट्र की की शक्ति है। गायत्री परिवार के अभियान बाल संस्कार शाला की महत्ता के संबंध में कहा कि युवाओं को परंपरा, धर्म एवं संस्कृति के प्रति जागरूक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गायत्री परिवार की नारी सशक्तिकरण एवं युवा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें समाजसेवा,राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा साहू एवं मंचासीन अतिथियों ने किया।

    शांतिकुंज युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि आदरणीय श्री आशीष सिंह ने नारी सशक्तिकरण एवं युवा जागरण शिविर में उपस्थित परिजनों को गायत्री परिवार के युग निर्माण योजना के अंतर्गत होने वाले अभियानों के संदर्भ में बताते हुए गायत्री परिवार की संस्थापिका आदरणीय वंदनीया माता भगवती शर्मा जी के जीवन से शिक्षा ग्रहण कर नारी को समाज, परिवार, राष्ट्रनिर्माण के प्रति कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया।
    यह आयोजन युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रज्ञा महिला मंडल एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ झारखंड द्वारा आयोजित हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राजकीय शोक
    Next Article आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज एवं अस्पतालों के भुगतान की हुई समीक्षा,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.