Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु प्रगणकों एवं वार्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु प्रगणकों एवं वार्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु प्रगणकों एवं वार्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत

    प्रशिक्षण के दौरान दिए गए जरूरी दिशा निर्देश*_

    आज दिनांक 26.12.2024 को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु प्रशिक्षण आहूत किया गया। आहूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं अन्य अधिकारियों ने किया।

    आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि जामताड़ा जिला अन्तर्गत नगर पंचायत जामताड़ा के 16 वार्डों एवं नगर परिषद मिहिजाम (वर्ग ख) के 20 वार्डों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु डोर टू डोर सर्वे किया जाना है। उक्त कार्य हेतु मतदान केंद्रवार प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति एवं वार्डवार अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे पारदर्शी एवं त्रुटिरहित हो इसके लिए आप लोग बेहतर ढंग से प्रशिक्षण को प्राप्त करें एवं प्रशिक्षण के दौरान की अपना शंका समाधान कर लें ताकि सर्वे के दौरान कोई कठिनाई न हो। इसके अलावा उन्होंने कहा प्रशिक्षण के उपरांत आप लोगों को निर्धारित समयावधि में सर्वे कार्य पूर्ण करना है। इसके अलावा उपायुक्त ने कई बिंदुओं पर जरूरी दिशा निर्देश दिया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान सभी को सभी बिंदुओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया साथ ही शंका समाधान भी किया गया।

    उल्लेखनीय है कि सदस्य सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग, झारखंड, रांची के द्वारा नगर निकायों में पिछड़े वर्गों के आरक्षण दिए जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किया गया है। उक्त आलोक में जिला अंतर्गत नगर पंचायत जामताड़ा के 16 वार्डों एवं नगर परिषद मिहिजाम (वर्ग ख) के 20 वार्डों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण हेतु 03 सदस्यीय वार्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा डोर टू डोर सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने लिए नगर पंचायत जामताड़ा के 21 मतदान केंद्रों एवं नगर परिषद मिहिजाम (वर्ग ख) के 28 मतदान केंद्रों में मतदान केंद्रवार प्रगणकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    _*इस मौके पर*_ जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह शिकायत निवारण पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा, श्री प्रवीण चौधरी, अंचल अधिकारी सह शिकायत निवारण पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री अबिश्वर मुर्मू सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आहूत
    Next Article आज गुरुवार को दुमका के कोर्ट कम्पाउण्ड रोड के पास उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे द्वारा भारत सरकार के अग्रणी बैंको मे से एक पंजाब एंड सिंध बैंक की अपनी 1584वीं शाखा का शुभारंभ किया गया।

    Related Posts

    भाजपा नेता अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि: समाज में अपूरणीय क्षति

    June 1, 2026

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    June 1, 2026

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा नेता अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि: समाज में अपूरणीय क्षति

    अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में नया नेतृत्व, राकेश साहू आजीवन निष्कासित

    हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों की हुंकार: “सत्ता से सवाल करना ही पत्रकारिता का धर्म

    मधेपुर में “विवेकानंद समर कैंप 2026” का भव्य शुभारंभ, बच्चों में दिखा उत्साह

    चक्रधरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

    टीएमएच के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

    प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए आनंद मार्ग सम्मानित

    जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा, दमकल वाहन के नीचे आने से युवक की मौत

    पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का संदेश -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.