Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मजदूर नेता बीजी गोपाल की स्मृति में बी.जी. गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मजदूर नेता बीजी गोपाल की स्मृति में बी.जी. गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मजदूर नेता बीजी गोपाल की स्मृति में बी.जी. गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।टिस्को मजदूर यूनियन की ओर से प्रसिद्ध मजदूर नेता बीजी गोपाल की स्मृति में बी.जी. गोपाल स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। टिस्को ग्रोथ शॉप परिसर स्थित वी.जी. गोपाल स्टडी सेंटर में आयोजित इस समारोह में सर्वप्रथम यूनियन के सदस्यों और कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा स्व0 बीजी गोपाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित टीजीएस के महाप्रबंधक शरद शर्मा ने कहा कि गोपाल बाबू मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उनकी स्मृति में इस प्रकार का आयोजन ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने इस समारोह में पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं से जीवन मे आगे बढ़ने के लिए और अधिक परिश्रम करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित टीजीएस में उत्पादन विभाग प्रमुख पंचम टांक ने भी समारोह को सम्बोधित किया और पुरस्कृत कर्मचारियों व बच्चों को बधाई दी। इस मौके पर 28 बार रक्तदान करने वाले आनंद कुमार सिंह, 25 बार रक्तदान करने वाले रंजन कुमार व राकेश कुमार, राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्रा समृद्धि कुमारी, स्किल डेवलपमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी राजीव भूषण, एथिक मंथ चैंपियन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जया झा व अमित राय, दसवीं की परीक्षा में बेहतर अंकों से उत्तीर्ण होने वाली तनिशा तिवारी, आर्यन कुमार, जितेन टुडू और सुजीता महतो को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन टिस्को मजदूर यूनियन के महासचिव शिवलखन सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र उपाध्याय ने दिया। इस मौके पर यूनियन के सभी पदाधिकारी व सदस्य समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्कूली शिक्षा के साथ बच्चो को वैदिक शिक्षा व संस्कार देना आवश्यक है- दुर्गेश नंदनी
    Next Article काशीडीह हाई स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस समारोह का आयोजन

    Related Posts

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.