गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान रक्षार्थ कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गोलमुरी : गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संविधान रक्षार्थ कार्यक्रम का आयोजन गोलमुरी बाजार में प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने संविधान रक्षक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान के निर्माताओं में डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, डाॅ भीमराव अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, जगजीवन राम, डाॅ श्रीकृष्ण सिन्हा सहित 299 सदस्य थे। जो 12 भारतीय प्रांतों से चुने गये 229 सदस्य और 29 रियासतों से मनोनीत 70 सदस्य थे। संविधान का निर्माण 2 वर्ष 11 महिना 17 दिन के अथक प्रयास से सफलीभूत हुआ।
संविधान निर्माण को त्वरित गति से पूरा करने के लिए 22 समितियों का गठन किया गया था। जिसमें 8 प्रमुख समितियां थी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ
शक्तियां भारत के संविधान को तोडनें का प्रयत्न कर रही है। जिसका प्रतिकार आम जनता को आगे आ कर करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुखविंदर सिंह माली, राजेश चौधरी, सामंत कुमार, परविंदर सिंह सोहेल, जसविंदर सिंह, अरुण सिंह, विनोद यादव, अखिलेश सिंह, मनोज सिंह, राजा बक्शी, सरोज पांडे, बंटी सिंह राजपूत, शक्ति पांडे, इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, अरुण बारिक, श्याम बाबा, श्रीनाथ कुमार, धीरज कुमार, हरिहर प्रसाद, इत्यादि मुख्य रूप से शामिल थे।