Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकार सम्मान समारोह :नयी सरकार पत्रकारों की अधूरी योजना को पूरा करे : राज्यपाल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पत्रकार सम्मान समारोह :नयी सरकार पत्रकारों की अधूरी योजना को पूरा करे : राज्यपाल

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकार सम्मान समारोह :नयी सरकार पत्रकारों की अधूरी योजना को पूरा करे : राज्यपाल

    -एनएच हिल में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन

    -वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार के परिजनों का समान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने दास ने कहा कि राजनीतिक करियर की पहली सीढ़ी के समय के साथ-साथ आज के युवा पत्रकार साथियों से मिलकर और उन्हें सम्मान देकर मुझे काफी खुशी हो रही है। जब मैं झारखंड का मुख्यमंत्री था, तब पत्रकार हित में बहुत सारे कार्य किए। वहीं, आवास योजना समेत और भी कई कार्य थे, जो नहीं कर पाए। उम्मीद करते हैं कि राज्य की नई सरकार पत्रकार साथियों के उन हितों पर जरूर ध्यान देगी।
    राज्यपाल प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मान समारोह-2024 में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। रविवार को होटल एनएच हिल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज कई वरिष्ठ साथी हमारे बीच नहीं हैं, जिसका मुझे गहरा दुख है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रित्व काल में प्रेस क्लब को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन राशि के साथ-साथ दिवंगत पत्रकार को सहयोग राशि पांच लाख रुपये देने की शुरुआत की थी। स्वास्थ्य बीमा की सुविधा देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन सरकार बदल जाने के कारण अधूरी रह गई।

     

     

    महामहिम दास के अलावा समारोह को हिन्दुस्तान के संपादक गणेश मेहता, दैनिक जागरण के संपादक यूएन पाठक, देवेंद्र सिंह समेत अन्य कई वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए।
    समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने की। मंच संचालन कुलविंदर सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव विकास श्रीवास्तव ने दिया। इस दौरान प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुमित झा, सह सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

     

     

    काम के आधार पर सम्मानित पत्रकार :
    प्रिंट मीडिया में हार्ड स्टोरी के लिए प्रथम स्थान हासिल करने वाले रोहित सिंह, द्वितीय स्थान पाने वाले संतोष मिश्रा व तृतीय स्थान पर रहे उत्तम महतो को, प्रिंट मीडिया में फीचर स्टोरी के लिए प्रथम स्थान अर्जित करने वाले परविंदर भाटिया, द्वितीय ऋषभ श्रीवास्तव व तृतीय रहे राजा कर्मकार को और प्रिंट मीडिया फोटोग्राफी के लिए प्रथम स्थान पाने वाले सुदर्शन शर्मा, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले मो. परवेज व तीसरे स्थान पर आने वाले अनूप मिश्रा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पहले स्थान पर आने वाले विजय साहू,

     

     

     

    दूसरे स्थान पर प्रशांत सिंह राजपूत व तीसरे स्थान पर रहे प्रभंजन कुमार तथा डिजिटल मीडिया पोर्टल में प्रथम स्थान पर रहे आकाश कुमार, दूसरे स्थान पर चरणजीत सिंह और तीसरे स्थान पर रहे मो. शहजादा को सम्मानित किया गया।
    इनके अलावा 26 वरिष्ठ और 17 दिवंगत पत्रकारों के परिवार के साथ-साथ 19 सहयोगी संस्थान और व्यक्ति को सम्मानित किया गया।

     

    वरिष्ठ पत्रकार
    1. आइएम झा
    2. दुर्योद्धन सिंह
    3. जय नंदन शर्मा
    4. कुमुद जेनामुनि
    5. दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश
    6. कौशल सिंह
    7. उमा शंकर दूबे
    8. गंगाधर नंदा
    9. केके मिश्रा
    10. डीएनएस आनंद
    11. अरिदंम सिन्हा
    12. कवि कुमार
    13. शशि पांडेय
    14. देवेंद्र सिंह
    15. अजय शंकर
    16. बी श्रीनिवास
    17. प्रमोद झा
    18. रघुवंश मणि सिंह तोमर
    19. अनिरुद्ध महतो
    20. धरिशचंद्र सिंह
    21. चंद्रदेव सिंह राकेश
    22. श्रीनिवास छायाकार
    23. शाकिर अजीमाबादी
    24. मुमताज शारिक
    25. बीके ओझा
    26. सिद्धनाथ दुबे
    ——
    दिवंगत पत्रकार
    1. जगदीश जी
    2. नीरज जी
    3. विनोद शरण
    4. प्रमोद कुमार
    5. सुदेश कुमार
    6. रतन जोशी
    7. शमीम जमशेदपुरी
    8. मणिंद्र चौधरी
    9. आरएन शर्मा
    10. शिव शंकर साहू
    11. श्रीनिवास सुमन
    12. नदीम अहसन
    13. प्रभु दयाल शर्मा
    14. राधेश्याम अग्रवाल
    15. विमलेश मिश्रा
    16. राजेश पती
    17. शंकर लाल खिरवाल
    —-
    सम्मान
    1. विजय सिंह – रेड क्रॉस
    2. अरिजीत सरकार- प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन
    3. देवेंद्र सिंह : मित्र हेल्दी हयूमिनिटी
    4. चिंटू सिंह : सनातन उत्सव समिति
    5. संजय चौधरी : जमशेदपुर ब्लड सेंटर
    6. ओपी जग्गी : जमशेदपुर पंजाबी समाज
    7. भगवान सिंह : सीजीपीसी
    8. नीरज सिंह : जय महाकाल सेवा समिति
    9. भिषेक अग्रवाल (गोल्डी)- अध्यक्ष मारवाड़ी समाज
    13. अंजनी पांडेय
    14. विजय आनंद मुनका – सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स
    15. सलीम अहमद- सिटी न्यूज़
    16. स्वाति सिंह – रॉयल टेक

    Journalist felicitation ceremony: New government should complete the incomplete plan for journalists: Governor
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनर सेवा नारायण सेवा – अमरप्रीत सिंह काले
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा महिला मोर्चा ने विधायक पूर्णिमा साहू का किया भव्य अभिनंदन, विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया आभार

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.